{"_id":"6ae8c3997d0649bea5016a83","slug":"mold-found-in-sweets-30-kg-of-gulab-jamuns-destroyed-on-the-spot-chamba-news-c-88-1-ssml1006-201873-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मिठाइयों में मिली फफूंद, 30 किलो गुलाब जामुन मौके पर ही किया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मिठाइयों में मिली फफूंद, 30 किलो गुलाब जामुन मौके पर ही किया नष्ट
Mon, 02 Nov 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 02 Nov 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
ककीरा, नैनीखड्ड और बनीखेत में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 14 खाद्य पदार्थों के नमूने भरे
त्योहारी बिक्री पर निगरानी तेज, खराब और मिलावटी मिठाइयां न बेचने की दुकानदारों को चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। त्योहारी बाजार में मिठाइयों की गुणवत्ता जांचने उतरी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को ककीरा, नैनीखड्ड और बनीखेत में निरीक्षण के दौरान बड़ी खामी मिली। दुकानों पर रखे करीब 30 किलो गुलाब जामुन पर फफूंद लगी हुई थी।
टीम ने इन्हें मौके पर ही नष्ट करवा दिया। इसके अलावा विभिन्न मिठाइयों और खाद्य पदार्थों के 14 नमूने लेकर जांच के लिए कंडाघाट स्थित प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुगंधि कौंडल, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चैन लाल और मोहित की टीम ने दुकानों में रखे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्थिति जांची। इस दौरान बर्फी, कलाकंद, मिल्क केक, पंजीरी लड्डू, ड्राई पेठा, राजभोग, काजू कतली, रसगुल्ला, लड्डू और खोया सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। प्रयोगशाला की रिपोर्ट से इनकी गुणवत्ता की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
टीम ने दुकानदारों को हिदायत दी कि ग्राहकों को केवल ताजा और मानक गुणवत्ता वाली मिठाइयां ही बेचें। खराब हो चुके खाद्य पदार्थों को बिक्री के लिए न रखें और किसी भी तरह की मिलावट से बचें। नियमों की अवहेलना पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
उधर, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक आनंद ने बताया कि त्योहारी सीजन में खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता जांचने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को निरीक्षण के दौरान 30 किलो गुलाब जामुन नष्ट करवाए गए। आगामी दिनों में भी जांच अभियान जारी रहेगा।
--