फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Modi's birthday celebrated in Chamba by lighting 2,100 earthen lamps.

Chamba News: चंबा में 2100 दीये जलाकर मनाया मोदी का जन्मदिवस

Fri, 18 Sep 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 18 Sep 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Modi's birthday celebrated in Chamba by lighting 2,100 earthen lamps.
चंबा/सरोल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चंबा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज नरयाल की अगुवाई में राजा की सैरगाह पंचवटी सरोल में 2100 दीये प्रज्वलित किए गए।
विज्ञापन

वहीं, जिला मुख्यालय में सदर विधायक, पूर्व विधायक पवन नैय्यर, नीलम नैय्यर समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य चौक और आसपास के क्षेत्रों में दीप जलाए। पंचवटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और दीप प्रज्वलित किए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की गई। जिला मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौक सहित आसपास के स्थानों पर दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को उत्साह के साथ मनाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed