{"_id":"65355927338e3aa06f08ac3f","slug":"mobile-numbers-of-all-police-station-in-charges-including-sp-switched-off-chamba-news-c-88-1-ssml1006-10368-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एसपी समेत सभी थाना प्रभारियों के मोबाइल नंबर बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एसपी समेत सभी थाना प्रभारियों के मोबाइल नंबर बंद
Sun, 22 Oct 2023 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 22 Oct 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
चंबा। पुलिस अधीक्षक सहित जिले के सभी थानों और चौकी प्रभारियों के सरकारी मोबाइल नंबर बंद हो चुके हैं। इन नंबरों को अभी तक विभाग ने रिचार्ज नहीं करवाया है।
हालांकि, विभाग ने उच्चाधिकारी को अवगत करवा दिया है। जिले में पुलिस अधीक्षक के अलावा एक एएसपी, तीन डीएसपी, आठ एसएसचो और 18 चौकी प्रभारी हैं। इनके पास विभाग की तरफ से सरकारी मोबाइल नंबर दिए गए हैं। ये नंबर लोगों में भी सार्वजनिक किए गए हैं, जिससे कोई दुर्घटना या अपराध होने की स्थिति में लोग संबंधित थाना या चौकी प्रभारी को सूचना दे सकें। अकसर देखा जाता है कि कुछ समय बाद चौकी या थाना प्रभारी का दूसरी जगह तबादला हो जाता है। ऐसे में लोगों को उस चौकी या थाना प्रभारी का स्थायी मोबाइल नंबर देने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है।
शुक्रवार रात के बाद जो भी सरकारी नंबरों पर फोन कर रहा है तो यही सुनने को मिल रहा है कि इस नंबर पर इनकमिंग कॉल की सुविधा खत्म हो चुकी है। हालांकि, चौकी और थाना में लैंडलाइन नंबर लगे हैं। यहां पर कई बार नेटवर्क न होने से बात नहीं हो पाती है। अधिकारियों के सरकारी नंबर बंद होने से मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि रिचार्ज नहीं होने के कारण अधिकारियों के सरकारी मोबाइल नंबर बंद हुए हैं। रिचार्ज को लेकर शीघ्र व्यवस्था कर दी जाएगी। थानों और चौकियों में लैंड लाइन नंबर भी लगे हैं। इन पर लोग अपराध की सूचना दे रहे हैं।
--