{"_id":"5751714c4f1c1bbf48108fdd","slug":"mnerga-self-pass","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला परिषद ने 255 करोड़ के मनरेगा सेल्फ पारित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला परिषद ने 255 करोड़ के मनरेगा सेल्फ पारित किए
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Fri, 03 Jun 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
rupees note
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बचत भवन चंबा में जिप की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिप अध्यक्ष डीएस पठानिया द्वारा की गई। बैठक के दौरान 255 करोड़ रुपये का मनरेगा सेल्फ पास किया गया। इस धनराशि से मनरेगा के तहत पंचायतों में विकास के कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा बैठक में सभी जिप सदस्यों ने अपने वार्ड की समस्याओं को उजागर किया। साथ ही पंचायत में हो हेरा फेरी से किये जाने वाले कार्यों पर अपने विचार रखे। बैठक को संबोधित करते हुुए जिप अध्यक्ष डीएस पठानिया ने बताया कि पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सही लोगों को चयन नहीं हुआ है। कई पंचायतों में पात्र लोगों को छोड़ कर अपात्र लोगों को इस स्कीम से जोड़ा गया है। इसको लेकर सरकार को भी चिठ्ठी भेजी जाएगी। जिप सदस्य इंदिरा कपूर ने बताया कि मैहला ब्लॉक में सरकारी पैसे का जमकर दुरुपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
मैहला पंचायत में एक नाले के ऊपर 15 पुुली बना दी गई हैं। जबकि उन पुलियों पर आवाजाही करने के लिए आसपास कोई भी रिहायशी बस्ती नहीं है। चंद ठेकेदारों व प्रधानों को फायदा देने के लिए नाले में पुलियों का निर्माण करवाया गया है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों की विभागीय जांच की जानी चाहिए। इसमें कोई भी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन