{"_id":"69dd283631dc878bf706cffc","slug":"mla-dr-janakraj-reaches-girad-mata-temple-after-walking-5-kilometers-chamba-news-c-88-1-ssml1006-180263-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पांच किमी पैदल चलकर गिरड़ माता मंदिर पहुंचे विधायक डॉ. जनकराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पांच किमी पैदल चलकर गिरड़ माता मंदिर पहुंचे विधायक डॉ. जनकराज
Mon, 13 Apr 2026 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
गिरड़ माता मंदिर पहुंचने के लिए पांच किमी पैदल सफर करते विधायक डॉ. जनकराज । स्त्रोत जागरूक पाठक
जले हुए मंदिर के निर्माण कार्य में दो लाख देने के साथ आधा घंटा किया श्रमदान
गांव में चल रहीं अन्य समस्याओं की जुटाई जानकारी, समाधान का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। आग की चपेट में आने से जल गए गिरड़ माता मंदिर के पुन: निर्माण के लिए विधायक डॉ. जनकराज ने अपनी तरफ से दो लाख रुपये दिए हैं।
रविवार को वह पांच किलोमीटर पैदल चलकर गिरड़ पहुंचे। लोग दंग रह गए कि कोई विधायक उनके गांव में पैदल पहुंचा है। उन्होंने मंदिर समिति के साथ मंदिर का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य में गैंती और बेलचा उठाकर आधा घंटा श्रमदान किया। इसके बाद माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। अपनी निजी आय से मंदिर कमेटी को दो लाख देने की घोषणा की। विधायक ने बताया कि यह मंदिर काफी ऐतिहासिक और पवित्र है। जब उन्हें मंदिर जलने की सूचना मिली तो उन्होंने मौके पर जाने का फैसला लिया। विधानसभा सत्र समाप्त होते ही जैसे ही वह भरमौर पहुंचे तो उन्होंने अपने कार्य निपटाकर मंदिर का रुख किया। उन्होंने कहा कि वह समाज सेवा करने के लिए ही राजनीति में आए हैं। यदि उन्हें पैदल चलकर भी अपने लोगों तक जाना पड़े तो वह पीछे नहीं हटेंगे। मंदिर के जीर्णोद्धार के अलावा गांव में अन्य जो भी समस्याएं उनके ध्यान में लाई गई हैं, उनका समाधान करवाने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि मंदिर के निर्माण में अपना योगदान दें।