{"_id":"60a6605d8ebc3e29c11b2fb1","slug":"missing-infected-found-in-luddu-transported-to-hospital-chamba-news-sml370898330","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह तीन बजे मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया लापता संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह तीन बजे मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया लापता संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। डेडिकेटेड कोविड अस्पताल चंबा से लापता संक्रमित व्यक्ति को आखिरकार वीरवार सुबह तीन बजे अस्पताल पहुंचाया गया। लापता संक्रमित को तलाशने में पुलिस के जवानों और स्वास्थ्य प्रबंधन के पसीने छूट गए। अस्पताल में उपचाराधीन व्यक्ति के लापता हो जाने के मामले में मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य ने सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही कंपनी प्रबंधन को पत्र लिख कर संक्रमित के गायब होने की सबसे बड़ी चूक करार दिया है। उन्होंने इस प्रकार के सुरक्षा कर्मियों को यहां से हटाने तक की वकालत की है।
गौरतलब है कि विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के तहत एक गांव का व्यक्ति मंगलवार को कोरोना संक्रमित पाया गया। उसे कोविड केयर सेंटर डलहौजी में दाखिल किया गया। बुधवार सुबह संक्रमित व्यक्ति को एंबुलेंस के जरिये मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। यहां बाकायदा मरीज की एंट्री भी हुई और देरशाम संक्रमित अस्पताल से लापता हो गया। उसके बाद संक्रमित व्यक्ति ने अपने पोते को फोन के माध्यम से घर पहुंचने की बात कही। इतना ही नहीं, दादा ने कहा कि चिकित्सक ने उसे दवाई देकर एंबुलेंस से घर भेज दिया है। इससे पोते सहित परिवार की चिंता बढ़ गई। उधर, संक्रमित व्यक्ति के अस्पताल से लापता होने के संदर्भ में पता चला कि अस्पताल प्रबंधन को भी इसके बारे में जानकारी नहीं हैं।
खैर, प्रशासन के पास बात पहुंचने के बाद मामले की जांच शुरू हुई। पुलिस टीम को भी संक्रमित को तलाशने के लिए भेजा गया। पहले संक्रमित व्यक्ति की लोकेशन हरदासपुरा, सूही और मलूणा में दिखी। आखिरकार, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद संक्रमित की लोकेशन लुड्डू में ट्रेस की। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर संक्रमित व्यक्ति को पकड़ कर एंबुलेंस के जरिये मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया, जहां पर उसे दाखिल किया गया।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य रमेश भारती ने कहा कि अस्पताल से लापता संक्रमित व्यक्ति मानसिक तौर पर बीमार है। बहरहाल, संक्रमित व्यक्ति को पुलिस विभाग की मदद से लुड्डू में तलाश कर सुबह तीन बजे मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में चूक के चलते संक्रमित अस्पताल से बाहर चला गया। इसके बारे में सुरक्षा का जिम्मा देख रही कंपनी को पत्र लिख कर ऐसे सुरक्षा कर्मियों को हटाने की बात कही गई है।