{"_id":"698a1c2b607fc7acd20eca5b","slug":"minor-sexually-abused-gave-birth-to-a-dead-child-chamba-news-c-88-1-ssml1006-174322-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नाबालिग से यौन शोषण, मृत बच्चे को दिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नाबालिग से यौन शोषण, मृत बच्चे को दिया जन्म
Mon, 09 Feb 2026 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिले में नाबालिग से यौन शोषण का मामला सामने आया है। इसका खुलासा तब हुआ जब मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा में नाबालिग को पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती करवाया गया। बाद में पता चला कि यह दर्द प्रसव पीड़ा के कारण है। इसके बाद नाबालिग मृत बच्चे को जन्म दिया। वहीं, महिला थाना पुलिस ने आरोपी पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता की मां ने पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत है कह कि आरोपी उसकी बेटी को अपने साथ भगाकर ले गया था। रविवार को जब बेटी घर लौटी तो उसके पेट में जोरदार दर्द शुरू हो गया। इसकी जांच करवाने के लिए उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां पर उन्हें पता लगा कि बेटी गर्भवती है और उसे दर्द प्रसव पीड़ा से हो रहा है। डॉक्टरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। साथ ही नाबालिग से जुड़े मामले को देखते हुए पुलिस को भी बुला लिया। सोमवार को नाबालिग ने मृत बच्चे को जन्म दिया।
हालांकि इस प्रसव में उसकी जान को भी खतरा बना हुआ था, लेकिन डॉक्टरों ने उसकी जान बचा ली, लेकिन उसके बच्चे को नहीं बचा पाए।
पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि नाबालिग का शारीरिक शोषण करके गर्भवती बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में निष्पक्ष जांच कर रही है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।