फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Mini secretariat claimed to be built in 18 months, not even a single brick was laid in two years

Chamba News: मिनी सचिवालय 18 माह में बनने का दावा, दो साल में एक ईंट तक नहीं लगी

Sun, 22 Feb 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 22 Feb 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Mini secretariat claimed to be built in 18 months, not even a single brick was laid in two years
चंबा। शहर में मिनी सचिवालय भवन का दो वर्ष पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिलान्यास किया था, लेकिन यहां आज तक एक भी ईंट नहीं लग पाई। शिलान्यास के बाद प्रशासन ने दावा किया था कि 18 महीने में भवन बनकर तैयार हो जाएगा। वर्तमान में जेसीबी मशीन के जरिये भवन निर्माण की नींव की जगह तैयार करने का ही काम चल रहा है।
विज्ञापन

लोग एक छत के नीचे सभी विभागों की सेवाएं मिलने की आस लगा रहे थे, वहां अभी तक यही पता नहीं लग पा रहा है कि भवन कब तक तैयार होगा। रविवार को पूर्वाह्न 11:15 बजे पर जब संवाददाता धरातल पर निर्माण कार्य की स्थिति जानने के लिए पहुंचे तो वहां सिर्फ एक जेसीबी मशीन से ऑपरेटर नींव के लिए खोदाई का कार्य करते दिखा।
विज्ञापन

इस दौरान यहां से गुजर रहे स्थानीय निवासी अशोक कुमार से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि विभाग ने जो ड्राइंग इस भवन निर्माण की बनाई थी, वह फेल हो गई है। अब दोबारा से इसकी ड्राइंग बनाई जा रही है। जेसीबी चालक से जब बात करनी चाही तो उसने बात करने से इन्कार कर दिया। इस बीच स्थानीय निवासी हरीश कुमार यहां से गुजरे तो उनसे बात हुई। उन्होंने कहा कि वह रोजाना यहां से गुजरते हैं। मिनी सचिवालय का निर्माण कार्य कई महीनों से बंद है। यहां खोदाई के कारण लूज मेटेरियल निकला है, जो कि विभाग की कार्यकुशलता पर सवालिया निशान खड़े करता है। यही वजह है कि इस भवन का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। इस बीच स्थानीय निवासी देवेंद्र कुमार ने बताया कि इस निर्माण को लेकर प्रशासन क्याें चुप हैं। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिनी सचिवालय भवन निर्माण कार्य तकनीकों कारणों से रुका था, अब इस कार्य को युद्धस्तर पर चलाया जाएगा। जोगिंद्र शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में यह कार्य स्वीकृत हुआ था। पूर्व सीएम से इसके लिए धनराशि स्वीकृत करवाई थी, लेकिन मौजूदा हालत देखकर उन्हें काफी दुख होता है। पवन नैयर, पूर्व विधायक
सरकार इस कार्य को लेकर काफी गंभीर है। जल्द ही नया मिनी सचिवालय भवन लोगों की सेवा में तैयार होगा। करतार ठाकुर, कांग्रेस नेता
देरी के कारण
दोबारा बनेगी ड्राइंग
विभागीय जानकारी के अनुसार 35 करोड़ रुपये से बनने वाला मिनी सचिवालय के लिए जिस डिजाइन से कार्य होना था, अब उस तरह से नहीं होगा। पिछले साल निर्माण के दौरान यहां पर सारा मेटेरियल लूज (कच्ची मिट्टी) निकला है। साथ ही मुख्य सड़क के गिरने का भी खतरा पैदा हो गया है। अब लोक निर्माण विभाग को मिट्टी की स्थिति के मुताबिक ड्राइंग बनानी पड़ रही है। इसे मंजूरी मिलते ही काम शुरू होगा, ताकि भवन को मजबूती मिली।

बजट न मिलने
मिनी सचिवालय के निर्माण के लिए स्थानीय विधायक नीरज नैयर ने सरकार से बजट की भी मांग की है। विधायक प्राथमिकता बैठक में उन्हाेंने यह मामला उठाया था। लूज मेटेरियल निकलने से इसकी लागत बढ़ गई है, इस कारण अतिरिक्त बजट की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed