फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Milestones installed on the roadside fell as soon as the hand was shaken

Chamba News: हाथ से हिलाते ही गिर गए सड़क किनारे लगाए मील पत्थर

Sat, 04 May 2024 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 04 May 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
Milestones installed on the roadside fell as soon as the hand was shaken
होली में ठेकेदार द्वारा सही काम न करने पर पत्थर उखाड़ते लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी: जागरूक प
होली (चंबा)। होली-न्याग्रां मार्ग पर सड़क किनारे लगाए गए मील पत्थर हाथ से हिलाते ही गिर गए। लोक निर्माण विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर होली-न्याग्रां सड़क का निरीक्षण कर सड़क किनारे गुणवत्ता दरकिनार कर लगाए गए मील पत्थरों को उखाड़ दिया।
विज्ञापन

अब संबंधित ठेकेदार को नए सिरे से गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए किलोमीटर स्टोन स्थापित करने के फरमान जारी किए हैं। विभागीय टीम की इस कार्रवाई के बाद गुणवत्ता को दरकिनार कर कार्य को अंजाम देने वाले ठेकेदारों में भी हड़कंप मच गया है। वहीं, विभागीय अधिकारी ने साफ किया है कि क्षेत्र में होने वाले विकासात्मक कार्यों में गुणवत्ता को दरकिनार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

कबायली क्षेत्र में पैसे बचाने के चक्कर में गुणवत्ताहीन कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। इसका खुलासा शनिवार को उस वक्त हुआ, अब गुणवत्ताहीन कार्य होने की भनक लगते ही लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता की अगुवाई में विभागीय टीम ने होली-न्याग्रां सड़क का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान होली-न्याग्रां तक 40 किलोमीटर के दायरे में लगाए गए मील पत्थर को हाथ से हिलाया गया तो वे जमीन से उखड़ कर धराशायी हो गए। हैरत की बात है कि मील पत्थर स्थापित करते वक्त जमीन के नीचे महज ऐसे ही पत्थरों को लगा दिया गया, जबकि, जमीन से ऊपर उनपर बाकायदा प्लस्तर तक किया गया, जिससे ये देखने को अच्छे दिखें। विभाग के पास इसकी शिकायत पहुंचने के बाद शनिवार को विभागीय टीम ने इस कार्य को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मीत शर्मा ने बताया कि किलोमीटर स्टोन स्थापित करने में गुणवत्ताहीन कार्य होने की भनक लगी। इसके बाद कनिष्ठ अभियंता की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची और सभी किलोमीटर स्टोन उखाड़ दिए गए हैं। साथ ही अब ठेकेदार को ये किलोमीटर स्टोन नये सिरे से बनाने होंगे। ऐसा न करने पर ठेकेदार पर विभागीय गाज तक गिर सकती है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed