फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Mid-day meal workers will surround the secretariat in Shimla.

Chamba News: शिमला में सचिवालय का घेराव करेंगे मिड-डे मील वर्कर

Sun, 05 Apr 2026 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 05 Apr 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Mid-day meal workers will surround the secretariat in Shimla.
22 जून को होने वाली प्रदेश व्यापी हड़ताल में शामिल होने का निर्णय
विज्ञापन

ब्लॉक कमेटी बनीखेत की बैठक में किया मांगों पर विचार-विमर्श
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। मिड-डे मील वर्कर यूनियन ब्लॉक कमेटी बनीखेत की बैठक परिधि गृह में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विपिन ने की। बैठक में सीटू जिला अध्यक्ष नरेंद्र मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि मिड-डे मील वर्कर्स आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। केवल 5000 रुपये मानदेय मिलता है। वह भी समय पर नहीं मिल रहा है। इस कारण घर का राशन, बच्चों की फीस, इलाज का खर्च, सामाजिक उतरदायित्व निभाना मुश्किल हो गया है। देश के बच्चों को कुपोषण से बचाते-बचाते खुद का परिवार कुपोषित हो रहा है। किसी तरह की छुट्टी नहीं है। हाईकोर्ट के 12 माह के निर्णय को लागू नहीं किया जा रहा है। पूरे शिक्षा विभाग में 12 माह का वेतन मिलता है लेकिन मिड-डे मील वर्करों के साथ अन्याय किया जा रहा है। 25 बच्चों की शर्त के चलते वर्कर्स को नौकरी छोड़नी पड़ रही है। उन्हें कोई सामाजिक सुरक्षा नहीं है। मिड-डे मील वर्कर्स को सेवानिवृत्ति के बाद किसी तरह की आर्थिक सहायता नहीं है, न ही पेंशन है। 22 जून को होने वाली प्रदेश व्यापी हड़ताल में मिड-डे मील वर्कर शामिल होंगे। सरकार मांगों को अनसुना कर रही है, इसलिए वर्करों ने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। अध्यक्ष ने कहा की केंद्र सरकार ने हाल ही में पेश किए बजट में बढ़ोतरी नहीं की है। वर्करों को सरकार की ओर से घोषित 5000 रुपये वेतन नहीं मिल रहा है। केंद्र सरकार से मिलने वाले 1000 रुपये भी समय पर नहीं मिल रहे हैं। मांग की कि मिड-डे मील कर्मियों को 12 से 20 छुट्टियों की सुविधा दी जाए। साल में दो वर्दी दी जाएं, मल्टी टास्क भर्ती में मिड-डे मील कर्मियों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि मिड-डे मील वर्कर मांगों को लेकर 22 जून को पूरे हिमाचल में हड़ताल करेंगे और शिमला में सचिवालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed