{"_id":"6558f0f2df6f332077013437","slug":"mid-day-meal-arrangements-were-checked-after-inspecting-schools-chamba-news-c-88-1-ssml1004-12338-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: स्कूलों का निरीक्षण कर जांची मिड-डे मील की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: स्कूलों का निरीक्षण कर जांची मिड-डे मील की व्यवस्था
Sat, 18 Nov 2023 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 18 Nov 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
चंबा के चुराह में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के दौरान स्कूल में मिड डे मिल राशन की जांच करते उपा
चुराह (चंबा)। उपमंडल के विभिन्न स्कूलों, आंगनबाड़ी, मतदान केंद्रों और नागरिक अस्पताल तीसा का उपायुक्त अपूर्व देवगन ने शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं की जांच की गई।
निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला नेरा और चिल्ली में बच्चों को पाठशाला में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं और मिड-डे मील में दिए जा भोजन की गुणवत्ता की जांच की। साथ ही उन्होंने मतदान केंद्र नेरा, संतेवा (चिल्ली), तीसा कसवाती और कसवाती भंजराड़ू की भौतिक स्थिति का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने तीसा नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंजराड़ू और विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में भी व्यवस्था का जायजा लिया। उपायुक्त ने स्कूली बच्चों से संवाद कर उनसे स्कूलों में उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की फीडबैक भी ली। एसडीएम जोगिंदर पटियाल, खंड विकास अधिकारी निशी महाजन, लोक निर्माण, जल शक्ति, विभाग विद्युत बोर्ड सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी इस दौरान उपस्थित रहे।
--