{"_id":"689238dd23ced8f18806c6a8","slug":"mickey-mouse-swing-in-chaugan-number-three-became-a-problem-for-passersby-chamba-news-c-88-1-ssml1006-157575-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चौगान नंबर तीन में मिक्की माउस झूला बना राहगीरों के लिए परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चौगान नंबर तीन में मिक्की माउस झूला बना राहगीरों के लिए परेशानी
Tue, 05 Aug 2025 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 05 Aug 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
चंबा चौगान नंबर तीन में रास्ते के साथ लगा मिक्की माउस।संवाद
चंबा। चौगान नंबर तीन में लगा मिकी माउस झूला राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। इस झूले को रास्ते के बीच में लगा दिया गया है। चार नंबर चौगान में खरीदारी करने के लिए जाने वाले लोग भी इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। बाजार की तरफ जाने का रास्ता भी यही है, लेकिन ठेकेदार ने झूला बीच रास्ते में लगाकर परेशानी बढ़ाने का काम किया है। हालांकि, प्रशासन की तरफ से ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए गए थे कि रास्तों में किसी प्रकार की बाधा न डाली जाए।
हैरानी इस बात की है कि मेले को नौ दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक प्रशासनिक अधिकारी ने इसका निरीक्षण नहीं किया है। राहगीर विनोद कुमार, वीर सिंह, गुरमीत, हंसराज, केवल, सुनील कुमार, जितेंद्र, योगराज और मनोज कुमार ने बताया कि रास्तों के बीच में किसी प्रकार के झूले नहीं लगने चाहिए। इसके लिए प्रशासन को उचित कदम उठाने चाहिए। संवाद