{"_id":"657dda8dcc20268ddf034684","slug":"memorandum-to-pmo-to-make-pangi-a-separate-assembly-constituency-chamba-news-c-88-1-cmb1002-14507-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पांगी को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए पीएमओ को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पांगी को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए पीएमओ को ज्ञापन
Sat, 16 Dec 2023 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 16 Dec 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में राज्य सभा से मुलाकात करते पांगीघाटी के लोग : संवाद
चंबा। पांगी को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाने की मांग को लेकर घाटी से दिल्ली गए दल ने पीएमओ को ज्ञापन सौंपा है। चैहणी सुरंग के निर्माण की भी मांग उठाई गई है।
पांगी कल्याण संघ की पांगी इकाई के महासचिव बृजलाल ठाकुर ने कहा कहा कि पांगी के लोगों ने पीएमओ ऑफिस से लेकर गृह मंत्रालय और उच्च चुनाव आयोग को मांग पत्र सौंपे हैं। इसमें उन्होंने पांगी घाटी की समस्याओं से लेकर भौगोलिक परिस्थितियों का भी जिक्र किया है। दिल्ली में केंद्र सरकार के ऊंचे पदों पर विराजमान नेताओं को घाटी की समस्या से रूबरू करवाने के बाद पांगी के लोगों को अपनी समस्या का निदान होने की उम्मीद जगी है। हालांकि, दिल्ली गया पांगी लोगों का यह दल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी से भी नहीं मिल पाया। ये सभी नेता बाहरी दौरों पर थे।
इसके चलते पांगी के लोगों ने अपनी मांग को लेकर मांग पत्र उनके कार्यालय में दिया। इसके अलावा इन समस्याओं का निदान करवाने के लिए पांगी के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और राज्यसभा सांसद डाॅ. सिकंदर से भी मुलाकात की। उन्हें पांगी घाटी की ठांगी से बनी माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ में घाटी की समस्याओं का निदान करने की मांग रखी। इन नेताओं ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि उनकी समस्या का निदान करवाने के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे। ऐसे में पांगी घाटी के लोगों को उम्मीद जागृत हुई है कि केंद्र सरकार अवश्य उनकी समस्याओं का निदान करने के लिए उचित कदम उठाएगी।
विज्ञापन
--