{"_id":"623e00533eae2d22322ac17a","slug":"memorandum-sent-to-the-governor-against-inflation-chamba-news-sml4036595110","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के विरोध में राज्यपाल को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के विरोध में राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिला कांग्रेस कमेटी चंबा ने उपायुक्त डीसी राणा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नीरज नैयर ने की। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बताया कि मौजूदा समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफे के साथ ही घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में भी एकमुश्त 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके चलते लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
उन्होंने बताया कि एक तरफ जहां लोगों पर महंगाई की मार पड़ रही है तो वहीं, दूसरी ओर शहर में भारी भरकम हो रहे ऑनलाइन चालान लोगों की परेशानी का सबब बन गए हैं। उन्होंने बताया कि पहले से ही लोगों की आर्थिक स्थिति कोरोना महामारी के कारण काफी कमजोर हो गई है। ऐसे में महंगाई से भी सरकार राहत नहीं दे रही है। बताया कि प्रदेश सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे कर रही है लेकिन, चंबा मेडिकल कॉलेज महज रेफरल मेडिकल कॉलेज बनकर रह गया है।
विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के चलते लोगों को उपचार के लिए टांडा और शिमला का रुख करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार को सत्ता की चकाचौंध में लोगों की मुसीबतें नहीं दिख रही हैं। उन्होंने बताया कि तीन माह पहले मेडिकल कॉलेज चंबा में एमआरआई और सीटी स्कैन मशीन स्थापित की जा चुकी है लेकिन, रेडियोलॉजिस्ट और रेडियोग्राफर की तैनाती अभी तक नहीं की गई है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि ऑनलाइन चालान बंद किए जाएं और महंगाई पर अंकुश लगाया जाए। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर, नरेश राणा, सुभाष शर्मा, जगदीश हांडा, कपिल भूषण, पूर्व पार्षद नेक राम, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष भूपेंद्र राजू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।