फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Meeting remained inconclusive, councilors adamant on continuing the movement

Chamba News: बेनतीजा रही बैठक, आंदोलन जारी रखने पर अड़े पार्षद

Fri, 01 Mar 2024 06:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 01 Mar 2024 06:57 PM IST
विज्ञापन
Meeting remained inconclusive, councilors adamant on continuing the movement
बेनतीजा रही बैठक, आंदोलन जारी रखने पर अड़े पार्षद
विज्ञापन

नगर परिषद अध्यक्ष ने कांग्रेस समर्थित पार्षदों के साथ बैठक कर दिया कार्य शुरू करने का आश्वासन
पार्षद बोले - जब तक उनके वार्डाें में काम शुरू नहीं होंगे, तब तक जारी रहेगा धरना और प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष के आश्वासन के बाद भी कांग्रेस समर्थित पार्षदों का आंदोलन नहीं थमा है। अध्यक्ष ने जल्द टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करने का आश्वासन दिया है। दूसरी तरफ, कांग्रेस समर्थित पार्षद कार्य जल्द शुरू करवाने के मामले पर अड़ गए हैं। कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि वे पिछले दो सप्ताह से आंदोलनरत हैं, मगर प्रशासन और नगर परिषद की ओर से कोई पूछने नहीं आया है। शुक्रवार को जब अध्यक्ष पहुंचीं तो उन्होंने प्रदर्शन स्थल पर बात करने के बजाय कार्यालय में आने के लिए कहा। इसके बाद कांग्रेस पार्षदों ने कार्यालय में जाकर बैठक की। बहरहाल, अभी भी कांग्रेस पार्षद आंदोलन जारी रखने की बात पर अड़े हुए है। कांग्रेस पार्षदों में अंजू देवी, खालिद मिर्जा, उर्मिला और सीमा कुमारी का आरोप है कि पिछले कुछ समय से शहर के वार्ड सुल्तानपुर, हरदासपुरा, चौगान और सुराड़ा वार्ड की अनदेखी की जा रही है। इसके चलते उनके वार्डों में विकास कार्य ठप पड़े हैं। बताया कि नगर परिषद की ओर से पिछले एक साल से टेंडर नहीं करवाए गए हैं। ऐसे में जहां इन वार्डों में रास्तों की हालत खस्ता है तो वहीं, दूसरी तरफ स्ट्रीट लाइटों का भी अभाव है। बताया कि बैठकाें में कई बार नगर परिषद अध्यक्ष से कार्याें को शुरू करवाने बारे आग्रह किया गया, मगर हर बार आश्वासन ही मिला। उधर, नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे पार्षदों से बात की गई है। आश्वासन दिया है कि जल्द कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे। पार्षद आंदोलन जारी रखने की बात कर रहे हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed