{"_id":"5fea07e18ebc3e3c513d7ad0","slug":"meeting-chamba-news-sml355977331","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े कचरे को जलाए जाने पर उपायुक्त ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े कचरे को जलाए जाने पर उपायुक्त ने मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। शहरी क्षेत्र में खुले में कूड़ा जलाए जाने के मामले पर उपायुक्त डीसी राणा ने कड़ा संज्ञान लिया है। उपायुक्त ने इस मामले में कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उपायुक्त ने शहरी क्षेत्र में कूड़े कचरे को जलाए जाने के मुद्दे पर कहा कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इस तरह के मामलों को लेकर हर महीने स्टेटस रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करे। कूड़े कचरे को जलाना स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है।
आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। कूड़े कचरे को जलाने के अलावा रावी नदी के किनारे फेंकने वालों पर भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शहरी निकाय क्षेत्रों से संबंधित वन मंडल अधिकारी भी अपनी रिपोर्ट हर महीने देंगे। उपायुक्त ने जिले के सभी नगर निकाय क्षेत्रों में ई-कचरा एकत्रीकरण केंद्रों की स्थापना के भी निर्देश दिए। उपायुक्त ने यह निर्देश जिला स्तरीय पर्यावरण प्लान के कार्यान्वयन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। उपायुक्त ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड स्वत: संज्ञान लेकर भी कार्रवाई अमल में लाए। वाहनों के पीछे हार्न बजाएं के चलन को भी प्राथमिकता के आधार पर बदलने की आवश्यकता है। संबंधित अधिकारी सुनिश्चित बनाएं कि इन वाहनों के पीछे अब हॉर्न बजाएं के बजाय हॉर्न न बजाएं लिखा होना चाहिए। जिले केसभी एसडीएम अपने क्षेत्रों में डंपिंग साइट चयनित करवाएं।
कूड़े को इधर-उधर न फेंका जाए। शहरी निकाय क्षेत्रों में डोर टू डोर कूड़े कचरे का एकत्रीकरण किया जा रहा है वहां सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि ठोस और तरल कूड़ा कचरा अलग-अलग किया गया हो। नगर परिषद आगामी बैठक में इसको लेकर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। रिपोर्ट में यह भी दर्शाया जाए कि कितना यूजर चार्ज प्राप्त किया। उपायुक्त ने चंबा शहर में जीरो प्वाइंट के समीप पार्किंग से नकारा वाहनों और डंपरों को हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
000