फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   medical college oursource employee not get salary

चंबा मेडिकल कॉलेज में आउट सोर्स कर्मचारियों को नहीं मिला एक माह का वेतन

Mon, 10 Aug 2020 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
medical college oursource employee not get salary
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में कोरोना महामारी के दौरान सेवाएं देने वाले आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। जुलाई माह का वेतन कर्मचारियों को अभी तक नहीं मिला है जबकि जून माह का वेतन जुलाई में दिया गया। इसकी वजह से आउटसोर्स कर्मचारी काफी परेशान हैं। कई कर्मचारी ऐसे हैं, जोकि चंबा में किराये का मकान लेकर रह रहे हैं। इसकी वजह से उन्हें किराया देने में भी मुश्किलें आ रही है।
विज्ञापन

एक तरफ सरकार कोविड में सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को हर संभव सुविधा देने की बात कर रही है। वहीं चंबा मेडिकल कॉलेज में काम करने वाले डेढ़ सौ कर्मचारियों को जुलाई माह का वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन

इसकी वजह से कर्मचारी काफी परेशान हैं। समय पर वेतन मिलने को लेकर आउटसोर्स कर्मचारी सरकार, प्रशासन और श्रम विभाग का दरवाजा खटखटा चुके हैं।
मगर अभी तक उनकी समस्या का स्थायी हल नहीं हो पाया है। इसलिए इन कर्मचारियों ने सरकार और मेडिकल कालेज प्राचार्य से आग्रह किया है कि उन्हें शीघ्र रुका वेतन दिया जाए। इसके साथ ही वेतन मिलने की एक तिथि निर्धारित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. पुरुषोत्तम पुरी ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला अभी लाया गया है। जल्द ही कंपनी को आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन की अदायगी के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed