फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Medical college doctors and trainees will identify TB patients

Chamba News: मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक, प्रशिक्षु करेंगे टीबी मरीजों की पहचान

Fri, 19 Jan 2024 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 19 Jan 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Medical college doctors and trainees will identify TB patients
चंबा। जिला चंबा में टीबी मरीजों की पहचान करने में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक और प्रशिक्षु अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए नेशनल टास्क फोर्स के चेयरमैन डॉक्टर अशोक शर्मा और विश्व स्वास्थ्य संगठन से आईं डॉक्टर आत्मिका ने दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में उन्हें जानकारी दी है। शिविर में चिकित्सकों, स्टाफ नर्स और एमबीबीएस प्रशिक्षुओं सहित इंटर्न को टीबी रोगी की पहचान करने से लेकर उसके बेहतर उपचार को लेकर जानकारी दी गई। टीबी रोगियों की पहचान के लिए शुरुआती लक्षण क्या हैं, उनकी आसानी से कैसे पहचान की जा सकती है। इसको लेकर भी जानकारी दी गई। टीबी मरीज के परिवार के सदस्यों को टीबी से कैसे बचाया जा सकता है। उसको लेकर भी प्रशिक्षण शिविर में बताया गया।

डॉक्टर अशोक शर्मा ने बताया कि टीबी मरीज के परिवार में रहने वाले सभी सदस्य किसी न किसी रूप में उसके संपर्क में आते रहते हैं। ऐसे में टीबी का संक्रमण परिवार के सदस्यों में भी फैलने का खतरा रहता है। ऐसे में जिस परिवार में टीबी का मरीज निकले, उस परिवार के सदस्यों को भी टीबी की बीमारी के इलाज को लेकर जरूरी दवाई खिलानी पड़ती है। यह दवाई एक गोली के रूप में दी जाती है। इसे परिवार के सदस्यों को रूटीन में खाना पड़ता है। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर हरित पुरी ने बताया कि टीबी रोग को जड़ से खत्म करने और जिले को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से यह कार्यशाला करवाई गई है।
विज्ञापन

--
कार्यशाला में 40 चिकित्सक, 100 एमबीबीएस प्रशिक्षु, 80 स्टाफ नर्स सहित इंटर्न को मिलाकर कुल 300 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भाग लिया। इन्हें टीबी रोगी की पहचान करने से लेकर उनके बेहतर इलाज को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


--मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि टीबी के छुपे हुए मरीजों की पहचान के करने के लिए चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों सहित एमबीबीएस प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया गया है। यह प्रशिक्षण शिमला से आए नेशनल टास्क फोर्स के चेयरमैन ने दिया।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed