{"_id":"5ece7f108ebc3e9087286763","slug":"medical-college-chamba-news-sml3340436198","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्फ्यू ढ़ील के साथ मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में भी बढ़ी मरीजों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्फ्यू ढ़ील के साथ मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में भी बढ़ी मरीजों की भीड़
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में कर्फ्यू ढील का समय बढ़ने के साथ मरीजों की भीड़ बढ़ना शुरू हो गई है। हालांकि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को गंभीर परिस्थितियों में अस्पताल जाने की सलाह दी जा रही है। लेकिन, लोग छोटी से छोटी बीमारी का उपचार करवाने के लिए भी मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं। इस वजह से रोजाना एक हजार से अधिक ओपीडी हो रही है। इस कारण ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। हालांकि चिकित्सकों ने मरीजों को सामाजिक दूरी में रहकर बारी का इंतजार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मगर ओपीडी के अलावा प्रयोगशाला और डिस्पेंसरी में भी मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं।
हालांकि मरीजों को घर पर चिकित्सीय परामर्श देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेषज्ञों और अन्य डॉक्टरों के नंबर सार्वजनिक किए हैं। इसके बावजूद लोग मेडिकल कॉलेज में जांच के लि पहुंच रहे हैं।
इनसेट
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि लोगों को चिकित्सीय परामर्श के लिए डॉक्टरों के नंबर सार्वजनिक किए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि गंभीर परिस्थिति में ही अस्पताल आएं। क्योंकि, कोरोना महामारी के संक्रमण से बचने के लिए सामाजिक दूरी का पालन करें।