फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   medical college chamba 120 seated fill

चंबा मेडिकल कॉलेज में भरी 120 सीटें, आज से तीसरा सत्र शुरू

Thu, 01 Aug 2019 06:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
medical college chamba 120 seated fill
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा मेें एमबीबीएस की 120 सीटें भर चुकी हैं। शुक्रवार को चंबा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस का तीसरा सत्र शुरू हो जाएगा। इसके लिए प्रबंधन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। वीरवार को एडमिशन का आखिरी दिन था। मेडिकल कॉलेज में फीस जमा करवाने वाले प्रशिक्षुुुओं की भीड़ लगी रही। प्रशिक्षुओं को फीस जमा करवाने में किसी प्रकार की परेशानी पेश न आए, इसके लिए प्रबंधन की ओर से कमेटी का गठन किया गया था।
विज्ञापन

छात्रों के मेडिकल को लेकर भी डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। एमबीबीएस की सीटें भरने के लिए शिमला में काउंसलिंग हुई थी। पहली काउंसलिंग में मेडिकल कॉलेज में 93 सीटें भरी गई थी। जबकि, सरकार ने चंबा मेडिकल कॉलेज में 20 सीटें बढ़ाकर 120 कर दी थी। बची हुई सीटों को भरने के लिए शिमला में दूसरी काउंसलिंग करवाई गई। इसमें एमबीबीएस की बची हुई सभी सीटें भर गई हैं। दरबार हाल में ही एमबीबीएस प्रशिक्षुओं की क्लासें लगाई जाएंगी। क्योंकि सरोल में अभी तक मेडिकल कॉलेज का खुद का भवन नहीं बन पाया है। हालांकि इसको लेकर लेकर सरोल में जगह चयनित है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के नाम पर भी हो चुकी है। दुर्भाग्यवश अभी तक इसका कार्य शुरू नहीं हो पाया है। फिलहाल चंबा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस का तीसरा सत्र शुरू हो रहा है। तीसरा सत्र शुरू होने के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज में क्लीनिकल और नॉन क्लीनिकल डॉक्टरों की संख्या भी बढ़ेगी। कुछ दिन पहले सरकार ने चंबा मेडिकल कॉलेज में पांच डॉक्टरों की तैनाती के ऑर्डर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले समय में डॉक्टरों की संख्या में ओर इजाफ होगा। इससे चंबा में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। जिले की छह लाख आबादी को गंभीर बीमारी के उपचार के लिए जिले से बाहर नहीं जाना होगा। मेडिकल कॉलेज के सहायक निदेशक राम प्रसाद ने बताया कि चंबा में एमबीबीएस की 120 सीटें भर चुकी हैं। तीसरा सत्र शुरू करने के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रशिक्षुओं हॉस्टल और कैंटीन की पूरी व्यवस्था हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed