फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Medical bills of pensioners should be paid on time: Association

पेंशनरों के मेडिकल बिलों का समय पर किया जाए भुगतान : एसोसिएशन

Thu, 29 Aug 2024 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 29 Aug 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
Medical bills of pensioners should be paid on time: Association
चंबा। जिला मुख्यालय स्थित डे केयर सेंटर में पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की चंबा इकाई की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष पीसी ओबराय ने की। बैठक में समस्त पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही आगामी रणनीति भी तैयार की गई। बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से मेडिकल बिलों को लेकर राशि देने की सुविधा तो दी जा रही है, लेकिन समय रहते मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके चलते पेंशनरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि समय पर पेंशनरों के मेडिकल बिलों का भुगतान किया जाए, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न पेश आए। इसके अलावा बैठक में पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि पेंशनरों की देय राशि का भी नियमित तौर पर भुगतान किया जाए, जिससे पेंशनरों को राहत मिल सके। बैठक में सुरेश कश्मीरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed