{"_id":"68e7fde4560da7db880d17c3","slug":"mbbs-trainees-took-the-oath-of-drug-de-addiction-chamba-news-c-88-1-ssml1004-163317-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एमबीबीएस प्रशिक्षुओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एमबीबीएस प्रशिक्षुओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ
Fri, 10 Oct 2025 06:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 10 Oct 2025 06:54 AM IST
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा के सभागार में एमबीबीएस बैंच 2025 के 120 प्रशिक्षुओें ने नशा मुक्ति शपथ ली। इस मौके पर एनाटॉमी शरीर रचना विज्ञान के विभागाध्यक्ष डाॅ. हरीश चतुर्वेदी, फार्मेसी लॉ औषध विज्ञान के विभागाध्यक्ष डाॅ. अदिति चतुर्वेदी ने एमबीबीएस बैच 2025 के प्रशिक्षु डॉक्टरों को नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई।
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डाॅ. पंकज गुप्ता भी विशेष रूप से मौजूद रहे। प्राचार्य ने प्रशिक्षु डॉक्टरों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को युवा देश माना जाता है। हमें युवाओं को नशे से बचाकर युवा शक्ति का राष्ट्र निर्माण में प्रयोग करना है।
आंकड़ों से पता चलता है कि देश में दस करोड़ लोग नशे की गिरफ्त में हैं, जिनमें अधिकतर युवा हैं। यह बहुत ही चिंतनीय है। नशा तस्करी के कारण हर प्रकार के अपराध की वृद्धि हो रही है। नशे से बचने के लिए युवाओं को सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलों और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ना होगा। स्कूल, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों को गतिविधियों से जोड़ कर समाज को जागृत करना है।