{"_id":"6a96c410264dea8f500ebaee","slug":"mbbs-admissions-in-the-medical-college-will-now-be-for-121-seats-chamba-news-c-88-1-ssml1006-195145-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मेडिकल कॉलेज में अब 121 सीटों पर होगा एमबीबीएस में दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मेडिकल कॉलेज में अब 121 सीटों पर होगा एमबीबीएस में दाखिला
Wed, 02 Sep 2026 05:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 02 Sep 2026 05:54 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में चल रही एमबीबीएस एडमिशन प्रक्रिया का निरीक्षण करते प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता। स
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में इस बार एमबीबीएस की 120 नहीं बल्कि 121 सीटों पर दाखिला होगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एक सीट बढ़ाई गई है।
कॉलेज प्रबंधन को इस संबंध में आदेश प्राप्त हो चुके हैं और तीन दिवसीय दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहले दिन 40 से अधिक प्रशिक्षुओं ने दाखिला लिया।
बताया जा रहा है कि कुछ वर्ष पहले एक महिला प्रशिक्षु ने कथित तौर पर जाली दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस में दाखिला लिया था। दस्तावेजों का मामला सामने आने के बाद उसका दाखिला रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद दाखिले से वंचित रह गई मेरिट में दूसरे नंबर की प्रशिक्षु ने अदालत का रुख किया। मामले की सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस बार चंबा मेडिकल कॉलेज में 120 के बजाय 121 सीटों पर दाखिला देने के आदेश दिए।
अलग-अलग कमेटियां गठित : डॉ. पंकज
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि तीन दिन तक दाखिला प्रक्रिया चलेगी। प्रशिक्षुओं के मेडिकल परीक्षण, दाखिला फार्म भरने और फीस जमा करवाने के लिए अलग-अलग कमेटियां गठित की गई हैं। पहले दिन 40 से अधिक प्रशिक्षुओं ने दाखिला लिया। आगामी दो दिन में 121 सीटों की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षुओं और उनके अभिभावकों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए उचित प्रबंध किए गए हैं। वह स्वयं भी व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं और प्रशिक्षुओं और अभिभावकों से बातचीत कर रहे हैं। अभी तक दाखिले को लेकर किसी प्रशिक्षु ने शिकायत नहीं की है।