फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Married woman committed suicide by hanging herself in her parents' house

Chamba News: विवाहिता ने मायके में फंदा लगाकर कर ली खुदकुशी

Wed, 08 May 2024 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 08 May 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
Married woman committed suicide by hanging herself in her parents' house
विवाहिता ने मायके में फंदा लगाकर कर ली खुदकुशी
विज्ञापन

परिवार कर रहा था खेत में काम, महिला ने लगा लिया फंदा
पति से झगड़े के बाद मायके में ही कर रही थी जीवन बसर
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। विवाहिता ने अपने मायके में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान डोली पत्नी हर बिलास निवासी मोहल्ला रामगढ़ के रूप में हुई है। बुधवार सुबह करीब 9:00 बजे परिवार खेतों में काम कर रहा था तो वह घर पर अकेली थीं। इसी दौरान उन्होंने सीलिंग फैन से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उनकी भाभी खेत से घर पहुंचीं तो उसे फंदे से लटका हुआ देखा। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत परिवार वालों को दी। परिजनों ने महिला को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दम घुटने के कारण महिला की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पाते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। साथ ही इस मामले में मायके वालों के बयान भी कलमबद्ध किए। इसके उपरांत शव का पोस्ट मार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। महिला ने किन कारणों से खुदकुशी की है, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed