फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Many villages plunged into darkness for three days, snowfall increased problems

Chamba News: तीन दिन से अंधेरे में डूबे कई गांव, बर्फबारी ने बढ़ाईं दिक्कतें

Sat, 03 Feb 2024 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Many villages plunged into darkness for three days, snowfall increased problems
चंबा में बर्फबारी के बाद चुराह में बंद पड़े मार्ग को बहाल करने में जुटी मशीन।संवा
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल में लंबे समय बाद बारिश और बर्फबारी ने राहत देने के साथ-साथ ग्रामीणों की चिंताओं को भी बढ़ा दिया है। आलम ये है कि ग्राम पंचायत सनवाल, देहग्रा, शलेलाबाड़ी, आयल, देवीकोठी, टेपा और मंगली पंचायतों में बिजली सप्लाई तीन दिन से बंद पड़ी हुई है। बिजली गुल होने से ग्रामीण अंधेरे में ही रातें गुजारने को विवश हैं। वहीं, दूसरी ओर देवीकोठी से टेपा, तरेला-गुईला मार्ग अब रविवार को ही यातायात के लिए बहाल होने की उम्मीद है। सड़क पर बेतहाशा बर्फ गिरा होना इसकी मुख्य वजह है। ऐसे में लंबे समय बाद होने वाली बर्फबारी अब लोगों की दुश्वारियां बढ़ाने का काम कर रही है।
विज्ञापन

गौरतल है कि चुराह उपमंडल के चलोंज मोड़-देवीकोठी-टेपा पर भारी बर्फबारी के चलते बंद पड़ा हुआ है। लोक निर्माण विभाग की ओर से चलोंज मोड़ से लेकर देवीकोठी तक सड़क बहाल करवा दी गई है। वीरवार को बर्फबारी के चलते यह मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़ा है। देवीकोठी से टेपा तक करीब छह किलोमीटर तक बर्फ हटाई जा रही है। चलोंज मोड़ से देवीकोठी तक करीब नौ किलोमीटर मार्ग से बर्फ को हटाया जा चुका है। इसके अलावा तरेला-गुईला मार्ग अभी तक यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाया है। जबकि, तरेला-बौंदेड़ी-मंगली और तरेला-जुनांस मार्ग शनिवार देर शाम तक यातायात के लिए बहाल हो चुके हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि विभागीय मशीनरी बर्फ को हटाकर यातायात के लिए सड़कों को बहाल करने के लिए जुटी है। जल्द सभी मार्ग यातायात के लिए बहाल करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed