{"_id":"6a7ca7819efbd5dbfe0c348d","slug":"mans-body-found-hanging-from-a-noose-in-a-room-in-sarol-chamba-news-c-88-1-ssml1004-193074-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सरोल में कमरे में फंदे से लटका मिला व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सरोल में कमरे में फंदे से लटका मिला व्यक्ति का शव
Wed, 12 Aug 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 12 Aug 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
लिव-इन पार्टनर को पुलिस ने लिया हिरासत में
नूरपुर से पहुंची फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
पोस्टमार्टम करवा परिजनों को दी शव की सुपुर्दगी
संवाद न्यूज एजेंसी
सरोल (चंबा)। जिला मुख्यालय के समीप सरोल के घोल्टी गांव में किराये के कमरे में 37 वर्षीय व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह घटना मंगलवार रात की है।
इसकी सूचना मिलने के बाद सदर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए नूरपुर से फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। युवक के साथ रह रही महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मृतक की पहचान अनिल कुमार (37) पुत्र कांशी राम निवासी देहरोग डाकघर भंजराडू तहसील चुराह के रूप में हुई है। वह सरोल के घोल्टी गांव में अपनी ही पंचायत की एक विवाहित महिला के साथ किराये के कमरे में रह रहा था। महिला के साथ उसका नौ वर्षीय बेटा और छह वर्षीय बेटी भी रहते हैं।
महिला ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह और अनिल करीब चार वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। महिला के मुताबिक घटना से कुछ समय पहले अनिल कमरे में आया और भूख लगने की बात कहते हुए मैगी बनाने के लिए कहा। उसने छह वर्षीय बेटी को दूसरे कमरे में सुलाने के लिए भी कहा। महिला का कहना है कि बेटी को सुलाकर जब वह वापस कमरे में आई तो अनिल फंदे से लटका हुआ था। महिला ने फंदा खोलने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मौत के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच के लिए नूरपुर से फोरेंसिक टीम बुलाई गई। टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर जरूरी साक्ष्य भी एकत्रित कर लिए हैं। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि सरोल में व्यक्ति के फंदा लगाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।