फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Mani Mahesh Yatra: Soldiers guard every inch of the place

मणिमहेश यात्रा : चप्पे-चप्पे पर जवानों का पहरा

Thu, 14 Aug 2025 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 14 Aug 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
Mani Mahesh Yatra: Soldiers guard every inch of the place
चंबा में म​णिमहेश यात्रा को लेकर करीयां के पास बाईकों पर निकलते श्रद्धालू।संवाद
चंबा। उत्तर भारत की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा के दौरान सुरक्षा चाक-चौबंद रहेगी। पुलिस ने सुरक्षा को पुख्ता बनाने के लिए कमर कस ली है। वीरवार से मणिमहेश यात्रा के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवानों को तैनात कर दिया। यात्रा के दौरान पुलिस 13 सेक्टरों में सेवाएं देंगी। सुरक्षा कड़ी करने के लिए इस बार पुलिस के साथ होमगार्ड, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के करीब 700 जवान चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे। आठ बटालियन के जवान इस बार बुलाए गए हैं। यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की आशंका होने पर तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस की ओर से सेक्टर विभाजित कर कड़ी सुरक्षा की गई है। साथ ही जम्मू-कश्मीर व अन्य राज्यों के साथ लगती सीमाओं पर भी सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। भद्रवाह से मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लंगेरा के आगे चौकी पर चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, खैरी तथा तुन्नूहट्टी में भी चेकिंग की जा रही है, ताकि यात्रा के दौरान आने वाले प्रत्येक वाहन तथा लोगों पर पूरी तरह से नजर रखी जा सके। यात्रा के दौरान बाहरी क्षेत्र से भी काफी श्रद्धालु मणिमहेश पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षा कड़ी होने पर ही यात्री स्वयं को सुरक्षित महसूस करते हैं। पुलिस द्वारा करियां से धरवाला, धरवाला से खड़ामुख, खड़ामुख से सावनपुर, सावनपुर से पट्टी, पुराना अड्डा, भरमाणी, चौरासी, पट्टी नाला से संधि, संधि से हडसर व कुगति, हडसर से धन्छौ, धन्छौ से गौरीकुंड, गौरीकुंड से मणिमहेश, तियारी पुल से होली, भरमाणी मोड़ से भरमाणी मंदिर, कुगति वाया परिक्रमा डल झील और घराडू सेक्टर वाया भरमाणी में सेवाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन



कल से आधिकारिक तौर पर शुरू होगी यात्रा
मणिमहेश यात्रा 16 अगस्त से आधिकारिक तौर पर आरंभ होने जा रही है। ऐसे में पुलिस द्वारा यात्रा से पूर्व 14 अगस्त से ही कार्यक्षेत्र में डट गए हैं। भरमौर चौरासी मंदिर, भरमाणी मंदिर और हड़सर से लेकर डल झील तक सादे कपड़ों में भी पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। यात्रा के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखी जाएगी और यदि कोई भी व्यक्ति संदिग्ध गतिविधि करता हुआ पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भी बढ़ी चौकसी
यात्रा के दौरान जोत, लाहडू, तुन्नुहट्टी, सलूणी, किहार, सुदली चौंक, गेट, गुल्लू की मांड, हड़सर, सुंकू की टपरी, सावनपुर और पट्टी नाला में सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा। जिले में दाखिल होने वाले सभी वाहनों को जांच के बाद ही छोड़ा जा रहा है। जिले की अतिसंवेदनशील सीमा होने के चलते भद्रवाह से मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लंगेरा के आगे चौकी पर चेकिंग की जा रही है।



मणिमहेश यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जाएगा। जिले की विभिन्न राज्यों के साथ लगती सीमाओं पर भी चौकसी बढ़ा दी है। श्रद्धालुओं से अपील है कि मौसम को ध्यान में रखते हुए ही यात्रा करें। अभिषेक यादव, पुलिस अधीक्षक चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed