फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Mangla School dominated the Rangotsav.

Chamba News: रंगोत्सव में रहा मंगला स्कूल का दबदबा

Thu, 15 Oct 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 15 Oct 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Mangla School dominated the Rangotsav.
मंगला (चंबा)। शिक्षा खंड हरदासपुरा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मंगला के विद्यार्थियों ने रंगोत्सव 2026-27 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने कोलाज मेकिंग, लोकगीत और लोकनृत्य तीनों प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया। कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए निर्णायकों का ध्यान खींचा। वहीं, लोकगीत में मधुर प्रस्तुतियों और लोकनृत्य में शानदार प्रदर्शन के दम पर पहला स्थान अपने नाम किया। तीनों प्रतियोगिताओं में एक साथ जीत दर्ज करना विद्यालय के लिए गौरव की उपलब्धि रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र भारद्वाज ने इस सफलता पर सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों और मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed