फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Man swindled out of 5.35 lakh on the pretext of starting a business.

Chamba News: बिजनेस शुरू करने का झांसा देकर व्यक्ति से 5.35 लाख ठगे

Mon, 27 Jul 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 27 Jul 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Man swindled out of 5.35 lakh on the pretext of starting a business.
सदर थाना क्षेत्र के मंडोलू गांव के व्यक्ति ने दर्ज करवाई साइबर ठगी की प्राथमिकी
विज्ञापन

जांच में पुलिस ने ठगी की रकम में से 50,000 की राशि बैंक खाते में होल्ड करवाई
साइबर सेल की मदद से ऑनलाइन ठगी करने वालों का सुराग लगाने में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सदर थाना क्षेत्र के मंडोलू गांव के एक व्यक्ति से साइबर ठगों ने फोन कॉल के जरिये 5.35 लाख की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी के अनुसार शिकायतकर्ता ज्ञान चंद पुत्र हर दयाल निवासी गांव मंडोलू डाकघर कीड़ी ने बताया कि साइबर ठगों ने फोन के माध्यम से बिजनेस शुरू करने का झांसा देकर उनसे 5,35,000 की राशि ठग ली। मामले में पहले राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर शिकायत संख्या 31205260004385 दर्ज करवाई गई। जांच के दौरान पुलिस ने ठगी की रकम में से 50,000 का पता लगाकर संबंधित बैंक खाते में होल्ड करवा दिया है। यह कार्रवाई 25 अप्रैल से 15 मई 2026 के बीच अकाउंट नंबर 1420000403052849 में हुई छह संदिग्ध ट्रांजेक्शन के आधार पर की गई। पुलिस साइबर सेल की मदद से ऑनलाइन ठगी करने वालों का सुराग लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

--
केस स्टडी
-----------
डीलरशिप के नाम पर ठगा युवक
डीलरशिप के नाम पर जिले के एक युवक से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। एशियन पेंट्स की डीलरशिप दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने भरमौर की सामरा पंचायत के 27 वर्षीय युवक से 5 लाख 7 हजार 450 रुपये ठग लिए थे। काफी समय तक जब न डीलरशिप मिली और न ही कोई उत्पाद या ऑर्डर मिला तो पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
उठा ले गए थे हथियारबंद लोग
दिसंबर 2025 में विदेश में नौकरी का सपना दिखाकर चंबा के दो युवकों को म्यामांर-थाईलैंड भेजने के मामले में ठगी होने का मामला सामने आया। पीड़ित करन सिंह निवासी भालोगी ने शिकायत में बताया कि चंबा में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई के दौरान उनकी मित्रता देवेंद्र और उसके दो साथियों से हुई। उन्होंने विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने का वादा किया और 80,000 रुपये ले लिए। इसके बाद उन्हें यश नामक व्यक्ति की मदद से थाईलैंड भेजा। थाईलैंड एयरपोर्ट पर हथियारबंद लोग उठा ले गए। बंदूक के दम पर कंपनी में काम करने को मजबूर किया। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed