फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Man raped a minor who went to throw cow dung in the field

Chamba News: खेत में गौबर फैंकने गई नाबालिग के साथ व्यक्ति ने किया जबरन दुराचार

Mon, 09 Jan 2023 10:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Man raped a minor who went to throw cow dung in the field
चंबा। खेत में गोबर फेंकने गई नाबालिग के साथ व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। इसको लेकर पीड़िता के परिजनों ने किहार थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस थाना प्रभारी बाबू राम शर्मा ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और सीआरपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस ने सिविल अस्पताल सलूणी में पीड़िता का मेडिकल करवाया है।
विज्ञापन

घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। जब नाबालिग अपने घर से गोबर लेकर खेत में फेंकने जा रही थी। उसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने उसे खेत में अकेला पाकर पकड़ लिया। तथा उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। इसको लेकर जब नाबालिग विरोध करने लगी तो उसने नाबालिग के शॉल से ही उसके हाथ बांध दिए। इसके बाद उसने नाबालिग से दुष्कर्म किया। साथ ही उसे इस घटना के बारे में किसी को भी न बताने के लिए धमकाया। लेकिन जब पीड़िता अपने घर पहुंची तो उसके चेहरे के हाव भाव देखकर परिजनों ने जब नाबालिग से पूछताछ की तो उसने आप बीती कहानी सुनाई। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस थाना किहार में जाकर दर्ज करवाई। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज किया। सोमवार को जहां पीड़िता का मेडिकल करवाया गया। तो वहीं आरोपी को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed