{"_id":"669ea1c9bf5ddc964701931e","slug":"man-dies-after-accidentally-consuming-poisonous-substance-chamba-news-c-88-1-ssml1006-129507-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: गलती से जहरीला पदार्थ खाने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: गलती से जहरीला पदार्थ खाने से व्यक्ति की मौत
Mon, 22 Jul 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 22 Jul 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चुराह विधानसभा क्षेत्र के खुशनगरी गांव में गलती से जहरीला पदार्थ खाने से व्यक्ति की मौत हो गई। सोमवार को सुबह के समय अचानक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई।
इससे उसे आभास हुआ कि उसने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया है। जब उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो परिजन उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां पहुंचने से पहले ही व्यक्ति की मौत हो गई। डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने पर व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों के बयान कलमबद्ध करने के बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। संवाद
--