फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Man attacked with bar, car also damaged

Chamba News: व्यक्ति पर सरिये से हमला, कार को भी पहुंचाया नुकसान

Sun, 05 Nov 2023 10:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Man attacked with bar, car also damaged
चंबा। सेईकोठी के पास कार सवार व्यक्ति को वाहन से उतारकर सरिये के प्रहार से लहूलुहान करने का मामला सामने आया है। सरिये के प्रहार से कार को भी नुकसान पहुंचाने का आरोप है।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को नागरिक अस्पताल तीसा में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान गजिंद्र सिंह पुत्र लाल चंद निवासी गांव जुकयाणी डाकघर खुशनगरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

गजिंद्र सिंह शनिवार रात 8:30 बजे अपनी कार से प्रीतमास में जरूरी सामान लेने गए थे। सामान लेकर घर लौटते समय सेईकोठी के पास विक्की निवासी सेईकोठी ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपी के हाथ में सरिया था। इस बीच विक्की ने गजिंद्र सिंह को कार से बाहर खींचा और सरिये से प्रहार करना शुरू कर दिया। इससे लहूलुहान होकर गजिंद्र जमीन पर गिर पड़े। आरोपी ने इसके बाद कार को सरिये के प्रहार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। घायल के चीखने के आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गजिंद्र सिंह के परिजनों को सूचना दी और घायल अवस्था में उन्हें तीसा अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने गजिंद्र सिंह को अस्पताल में भर्ती कर लिया। मारपीट का मामला देखकर इसकी सूचना पुलिस को भी दी। सूचना मिलते ही तीसा थाना की टीम अस्पताल पहुंची। पुलिस ने घायल के बयान पर विक्की के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने में तलब कर सकती है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed