{"_id":"57714f2a4f1c1b8e1279b140","slug":"make-toilet-otherwise-cuts-government-ratan","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में शौचालय नहीं बनाया तो बंद होगा सस्ता राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में शौचालय नहीं बनाया तो बंद होगा सस्ता राशन
अमर उजाला चंबा
Updated Mon, 27 Jun 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत लनोट की ग्राम सभा में सर्व सहमति से फैसला लिया गया है कि अगर जल्द घर में शौचालय नहीं बनाया तो ऐसे परिवारों का सस्ता राशन बंद कर दिया जाएगा। पंचायत में सोमवार को आयोजित इस विशेष सभा की अध्यक्षता स्वच्छता कमेटी के अध्यक्ष व ग्राम पंचायत लनोट के उपप्रधान अशोक कुमार ने की।
इस मौके पर निर्णय लिया गया कि पंचायत में लगभग सौ परिवारों ने शौचालय नहीं बनाए हैं। उन्हें एक माह का समय शौचालय निर्माण के लिए दिया गया है। यदि एक माह के भीतर इन लोगों ने अपने घरों में शौचालय नहीं बनाए तो उन्हें मिलने वाला सरकारी राशन बंद कर दिया जाएगा। भारत सरकार की ओर से चलाए गए निर्मल भारत अभियान के तहत हर घर में शौचालय होना आवश्यक है। इस संबंध में इन परिवारों को लिखित और मौखिक रूप से चेताया गया है। स्वच्छता कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि इसकी सूचना डिपो होल्डर, एसडीएम सलूणी और बीडीओ सलूणी को दे दी गई है। लिहाजा पंचायत को स्वच्छ बनाने के लिए कई जागरूकता शिविर लगाए जा रहे हें। इसके बाद भी अगर लोग अपनी मानसिकता नहीं बदलते हैं तो उनका सरकारी राशन बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए वह स्वयं जिम्मेवार होंगे। इस मौके पर पंचायत सचिव सुभाष चंद, वार्ड सदस्य डोगरी देवी, मीना, गुड्डी, आंगनबाड़ी सदस्य भांतो, चैंचलो, स्वच्छता कमेटी की सदस्य सुमित्रा सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।