फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Make concrete arrangements for restoration of roads before snowfall

Chamba News: बर्फबारी से पहले सड़कों की बहाली के लिए करें पुख्ता प्रबंध

Mon, 04 Dec 2023 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 04 Dec 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
Make concrete arrangements for restoration of roads before snowfall
चंबा के भरमौर में शीत ऋतु की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक के दौरान अ​धिकारी और कर्मचारी।संवाद
भरमौर (चंबा)। जनजातीय उपमंडल भरमौर में सर्दियों के मौसम में व्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम कुलबीर सिंह राणा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बर्फबारी से पहले सड़कों की बहाली के लिए पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि बर्फबारी की संभावना से पहले ही आवश्यक उपकरणों की तैनाती कर दी जाए। उन्होंने खंड स्वास्थ्य अधिकारी को दवाइयों की उपलब्धता और आशा वर्करों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए उचित प्रबंध करने के लिए कहा। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से राशन की उचित व्यवस्था के लिए एसडीएम ने संबंधित विभाग को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी किए।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता भी सुनिश्चित बनाई जाए। बैठक में दूरसंचार सेवाओं के बेहतर प्रबंधन को लेकर भी निर्देश जारी किए गए। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया की पंचायत स्तर पर राहत एवं बचाव दल का गठन किया जाए, जिसमें होमगार्ड को भी शामिल किया जाए, जिससे किसी भी प्रकार की आपदा से प्रभावित ढंग से निपटा जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि उपमंडल स्तर पर तैनात सभी विभागीय अधिकारी नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी की सूची दूरभाष नंबर कंट्रोल रूम पर उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed