फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Major surgeries are no longer happening in Himcare in private hospitals, patients are worried.

Chamba News: निजी अस्पताल में अब नहीं हो रही हिमकेयर में मेजर सर्जरी, मरीज परेशान

Tue, 16 Jul 2024 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 16 Jul 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
Major surgeries are no longer happening in Himcare in private hospitals, patients are worried.
चंबा। जिले के निजी अस्पताल में मरीजों की मेजर सर्जरी अब हिमकेयर के तहत मुफ्त नहीं की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल से इसकी मान्यता छीन ली है।
विज्ञापन

जिले के मरीजों को इस स्कीम के तहत निजी अस्पताल में विशेषज्ञों से मुफ्त इलाज करवाने की सुविधा मिल रही थी। जब यह स्कीम निजी अस्पताल में शुरू हुई थी तो सदर के विधायक ने स्वयं रिबन काटकर इसका शुभारंभ किया था। उस दौरान विधायक ने इसका श्रेय अपनी सरकार को भी दिया था। उनकी सरकार में ही मेजर सर्जरी को निजी अस्पताल में हिमकेयर के तहत मुफ्त होने से मना कर दिया गया है। अब मरीजों की यह सर्जरी न चंबा मेडिकल कॉलेज में हो रही है और न ही निजी अस्पताल में हिमकेयर के तहत मुफ्त की जा रही है। मरीजों को सर्जरी के लिए मोटी रकम चुकानी पड़ रही है।
विज्ञापन

पैसे देने में असमर्थ मरीज टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा या आईजीएमसी शिमला में मुफ्त ऑपरेशन के लिए भटक रहे हैं। इन अस्पतालों में भी उन्हें ऑपरेशन के लिए तारीख जल्दी नहीं मिल रही है। किडनी की पत्थरी से लेकर अन्य कई बड़ी सर्जरी निजी अस्पताल में मुफ्त नहीं की जा रही है। पहले इसे यूरोलॉजिस्ट निशुल्क कर रहे थे। आज यह सर्जरी करवाने के लिए मरीजों को हजारों रुपये चुकाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरानी इस बात है कि दूरबीन से किडनी की पत्थरी का ऑपरेशन करवाने के लिए चंबा के मरीज टांडा या शिमला में ठोकरें खा रहे हैं। सत्ता पक्ष व विपक्ष इस मुद्दे को लेकर चुप्पी साधकर बैठे हैं। ऐसा लगता है कि उन्हें मरीजों की इस समस्या से कोई भी लेना-देना नहीं है।


--
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशाल महाजन ने बताया कि निजी अस्पताल में हिमकेयर के तहत जैसे पहले बड़े ऑपरेशन मुफ्त हो रहे थे। उसी प्रकार से दोबारा से इस व्यवस्था को सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द चंबा के मरीजों को निजी अस्पताल में भी हिमकेयर की सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed