फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Mahla, Himgiri hostel will get additional building with four crore

Chamba News: मैहला, हिमगिरी छात्रावास को चार करोड़ से मिलेगा अतिरिक्त भवन

Sun, 10 Aug 2025 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 10 Aug 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Mahla, Himgiri hostel will get additional building with four crore
निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास।स्रोत जागरूक पाठक
चंबा। कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास हिमगिरी और मैहला के लिए चार करोड़ रुपये की राशि से अतिरिक्त भवन मिलेगा। प्रदेश सरकार की ओर से हाल ही में इन भवनों के निर्माण के लिए शिलान्यास किया था। अब बीएसएनएल ने इनके कार्य का शुभारंभ कर दिया है। सरकार ने इस छात्रावास को अपग्रेड कर टाइप-4 से टाइप-3 किया है, अब छात्राओं को नए भवन की सौगात मिलेगी।
विज्ञापन

छात्रावास को अपग्रेड करने का मकसद छात्राओं के लिए बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाना है, ताकि पढ़ाई के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न पेश आए। इससे छात्रावास में छात्राओं की संख्या बढ़ेगी तो वहीं, दूसरी तरफ पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल भी बनेगा। उल्लेखनीय है कि टाइप-3 में छात्रावास का दर्जा मिलने के बाद इस छात्रावास में छठी से 12वीं तक की छात्राएं पढ़ाई कर सकती हैं। साथ ही इस ग्रेड में 100 छात्राओं की क्षमता रहती है। टाइप-4 में नवमीं से जमा दो तक 50 छात्राओं की पढ़ाई की व्यवस्था रहती थी।
विज्ञापन


चार करोड़ रूपये की राशि से कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास हिमगिरी और मैहला का नया भवन बनेगा। बीएसएनएल की ओर से भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। कमलेश ठाकुर, समग्र शिक्षा जिला परियोजना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed