फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Mahalu Nala-Kariyuni road will be paved with an investment of Rs 16.72 crore.

Chamba News: महालू नाला-करियुनी सड़क 16.72 करोड़ से होगी पक्की

Mon, 09 Feb 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 09 Feb 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Mahalu Nala-Kariyuni road will be paved with an investment of Rs 16.72 crore.
चंबा। महालू नाला से करियुनी तक आठ किलोमीटर सड़क अब पक्की होगी। लंबे समय से ग्रामीण इस कच्ची सड़क पर गड्ढों और मिट्टी से परेशान थे। इसे पक्का करने के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (चरण चार) में 16.72 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर हो चुकी है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग अब शेष विभागीय औपचारिकताएं पूरी करके टेंडर प्रक्रिया शुरू करने वाला है। सड़क के पक्की होने से वाहन चालकों को सुगम सफर मिलेगा और पैदल चलने वाले राहगीरों को भी गड्ढों और धूल-मिट्टी से राहत मिलेगी। अनुमान है कि सड़क से लगभग 500 स्थानीय निवासियों को प्रत्यक्ष लाभ होगा।
विज्ञापन

ग्रामीण सुशील कुमार, केवल, सुरेंद्र शर्मा और वीरेंद्र राणा आदि ने बताया कि सड़क काफी पहले बन चुकी थी, लेकिन लंबे समय तक इसे पक्का नहीं किया गया। इसके कारण बस सहित अन्य वाहनों का संचालन मुश्किल था। अब टारिंग और क्रैश बेरियर की व्यवस्था के साथ सड़क को सुरक्षित और सुगम बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रवि कुमार शर्मा ने बताया कि टारिंग के साथ-साथ सड़क पर सुरक्षा उपाय भी किए जाएंगे, ताकि आने वाले समय में यहां आने वाले सभी यात्री और वाहन चालकों को सुविधा मिले।
ग्रामीणों ने प्रदेश और केंद्र सरकार को बजट जारी करने के लिए धन्यवाद दिया और उम्मीद जताई कि सड़क जल्द बनकर उन्हें राहत पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed