{"_id":"6888a6e237de8b187602c197","slug":"ma-history-political-science-hindi-seats-are-full-in-chamba-college-chamba-news-c-88-1-cmb1003-156969-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा कॉलेज में एमए इतिहास, राजनीति शास्त्र, हिंदी की सीटें फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा कॉलेज में एमए इतिहास, राजनीति शास्त्र, हिंदी की सीटें फुल
विज्ञापन
चंबा कॉलेज में एमए इतिहास, राजनीति शास्त्र, हिंदी की सीटें फुल
इतिहास में सबसे ज्यादा 39 और हिंदी में 38 बच्चों ने किया है आवेदन
काउंसलिंग और मेरिट सूची आज होगी जारी : कॉलेज प्राचार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में चल रही पीजी विषयों की प्रवेश प्रक्रिया के दौरान तीन विषयों की सीटें फुल हो गई हैं। कॉलेज प्रशासन को सीटों से अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं। अब मेरिट के आधार पर ही विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ अंग्रेजी विषय में अभी भी आठ सीटें खाली हैं, जबकि इसी साल शुरू हुए सोशलॉजी विषय में भी महज चार सीटें शेष बची हैं। अब बुधवार को काउंसलिंग के साथ पहली मेरिट सूची भी जारी कर दी जाएगी। विद्यार्थी ऑनलाइन फीस जमा करवा सकेंगे। जानकारी के अनुसार राजकीय महाविद्यालय चंबा में पीजी कक्षाओं के लिए सभी विषयों में 20-20 सीटें मिली है। एमए इतिहास में 39, राजनीति शास्त्र में 34 और हिंदी विषय में 38 बच्चों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया है। वहीं, दूसरी ओर अंग्रेजी विषय में एमए की पढ़ाई करने के लिए 13 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। एक आवेदन रद्द हो गया। अब 12 विद्यार्थी ही बचे हैं। इसके अलावा सोशलॉजी विषय में 16 विद्यार्थियों ने एमए की पढ़ाई करने में दिलचस्पी दिखाई है। कुल मिलाकर पहली बार शुरू हुए सोशलॉजी विषय के लिए अच्छा रिस्पांस कॉलेज प्रशासन को मिला है। गौरतलब है कि चंबा कॉलेज में छह विषयों में एमए की पढ़ाई की व्यवस्था है। इससे विद्यार्थियों को काफी राहत मिल रही है।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. मदन गुलेरिया ने बताया कि एमए कक्षाओं के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि तीन विषयों में सीटें फुल हो गई हैं। अब मेरिट के आधार पर ही बच्चों को प्रवेश मिलेगा।