फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Lost balance while getting off the bus, elderly woman dies due to fall

Chamba News: बस से उतरते बिगड़ा संतुलन, गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

Thu, 04 Jan 2024 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 04 Jan 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Lost balance while getting off the bus, elderly woman dies due to fall
चंबा। बस से उतरते समय संतुलन बिगड़ने के कारण गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला को घायल अवस्था में महिला को मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया।
विज्ञापन

यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की पहचान 60 वर्षीय गोरखी देवी देवी पत्नी मान सिंह गांव व डाकघर कंदला तहसील और जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार गोरखी देवी और उनके पति मान सिंह करीब 50 झाड़ू लेकर बेचने के लिए घर से बालू के लिए निकले थे। वीरवार दोपहर बाद 2:00 बजे बालू नामक स्थान पर पहुंचने पर मान सिंह बस से उतरकर सामान उतारने लगे। गोरखी देवी भी बस से उतरने लगीं। अचानक महिला का संतुलन बिगड़ा और वह जमीन पर गिरकर चोटिल हो गईं। मौके पर जुटी लोगों की भीड़ ने घायल महिला को उठाकर वाहन से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने महिला को मृत करार दे दिया। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed