फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Lord Rama ended evil by shooting an arrow

भगवान राम ने बाण चलाकर किया बुराई का अंत

Fri, 15 Oct 2021 07:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Lord Rama ended evil by shooting an arrow
चंबा में धू-धू कर जलता रावण का पुतला। - फोटो : Chamba
चंबा। जिला मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक चंबा चौगान में विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्रीराम ने बाण चलाकर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाकर बुराई का अंत किया। इस मौके पर सदर विधायक पवन नैयर, जिला भाजपा अध्यक्ष जसबीर नागपाल सहित श्रीराम लीला क्लब चंबा के पदाधिकारी मौजूद रहे। चौगान में रावण दहन के दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। इससे पूर्व श्रीराम लीला क्लब चंबा ने भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया। शोभायात्रा चौगान स्थित कला केंद्र से रवाना होकर पूरे शहर की परिक्रमा करने के बाद चौगान नंबर एक में पहुंची। यहां विधिवत रूप से रावण दहन किया गया।
विज्ञापन

चौगान में दशहरा पर्व को लेकर तीन बजे से ही लोग जुटना शुरू हो गए थे। शाम छह बजे पूरा चौगान लोगों से भर गया। इसी बीच पुतला दहन के बाद लोग अपने घरों की ओर रवाना हुए। वहीं, दूसरी तरफ करीब दो साल की अवधि के बाद शहर में कोई आयोजन होने के चलते काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान सपड़ी बाजार में जाम भी लग गया है। इसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को जाम से निपटने के लिए खूब पसीना बहाना पड़ा। श्रीराम लीला क्लब चंबा के अध्यक्ष धीरज महाजन ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जुटती रही भीड़, कोरोना नियम हुए दरकिनार
विजयदशमी पर्व पर चौगान में जुटी भीड़ कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाती रही। बच्चे जहां चौगान में बिना मास्क अठखेलियां करते देखे गए तो वहीं, युवा भी नियमों की अनुपालना करने की बजाय कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed