{"_id":"663e4e504850e7dc49045fc5","slug":"lord-parshurams-birth-anniversary-celebrated-with-pomp-chamba-news-c-88-1-cmb1002-124500-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव
Fri, 10 May 2024 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 10 May 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
चंबा के समलउ में भंडारे के दौरान प्रसाद ग्रहण करते लोग।संवाद
चंबा। अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा चंबा ने सीता-राम मंदिर भवन जनसाली में धूमधाम से मनाया।
सुबह 4:30 बजे भजन-कीर्तन के साथ प्रभात फेरी निकाली गई और ध्वजारोहण की रस्म पूरी की गई। शाम को रामायण पाठ के समापन के बाद चंबा जिले के 9 वरिष्ठ पुरुषों और महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध ज्ञानी एवं विद्वानों ने भाग लिया। इनमें मनोहर लाल कश्मीरी, मदन शर्मा, चंद नैयर, दलीप, कैलाश, जसवंत ठाकुर, विनय शर्मा, मंगलेश शर्मा, पवन भारद्वाज, रमेश शर्मा मौजूद रहे। संवाद
--
स्वीप टीम ने मतदान के लिए लोगों को किया जागरूक
चुवाड़ी (चंबा)। स्वीप टीम भटियात ने मिशन 414 के तहत वोटर जागरूकता बढ़ाने के लिए पोलिंग बूथ 72 चिहुन का दौरा किया। पिछले चुनाव में 50 प्रतिशत मतदान के कारणों को जानने का प्रयास किया गया। इसमें सड़क सुविधा एवं मेडिकल सुविधाएं न होने से कुछ गांवों के लोगों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया था। इस बूथ के रथभोरा और कुमार घोड़ी गांवों की दूरी पोलिंग बूथ से बहुत अधिक है। यहां कुल 302 वोटर हैं, जिनमें 4 नए मतदाता हैं। स्वीप टीम की तरफ से बलवान सिंह लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। स्वीप टीम की तरफ से असिस्टेंट नोडल अधिकारी मीनल ने गांव के लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया। मतदान की शपथ भी दिलवाई गई। इस मौके पर एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल ने भी मतदान का महत्व समझाया। इस मौके पर पर्यवेक्षक हंस राज, वार्ड मेंबर, महिला मंडल सदस्य भी उपस्थित रहे। संवाद