फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Local artists empty-handed even after the Minjar Fair.

Chamba News: मिंजर मेले के बाद भी खाली हाथ स्थानीय कलाकार

Thu, 01 Oct 2026 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 01 Oct 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
Local artists empty-handed even after the Minjar Fair.
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के समापन के करीब तीन माह बाद भी सैकड़ों स्थानीय कलाकारों को मेहनताना नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

लंबित भुगतान की मांग को लेकर मोहम्मद खान, रमेश राही और राजेश जैरी ने वीरवार को अतिरिक्त उपायुक्त चंबा अमित मेहरा से मुलाकात कर समस्या रखी। कलाकारों ने प्रशासन से जल्द मेहनताना जारी करने की मांग की। कलाकारों ने बताया कि मिंजर मेला समाप्त हुए करीब तीन माह बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। मेहनताना लेने के लिए उन्हें रोजाना उपायुक्त कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कलाकारों का कहना है कि पहली बार ऐसा हुआ है कि मेला समाप्त होने के इतने समय बाद भी स्थानीय कलाकारों का भुगतान लंबित है। उनका आरोप है कि स्थानीय कलाकारों के अलावा दूसरे राज्यों से आए कलाकारों और नामी कलाकारों का भुगतान उनके बैंक खातों में कर दिया गया, जबकि स्थानीय कलाकार अभी भी मेहनताना मिलने का इंतजार कर रहे हैं। इससे कलाकारों में मेला समिति के प्रति रोष है। सबसे अधिक परेशानी समूहों में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को उठानी पड़ रही है। तीसा, भटियात, भरमौर और डलहौजी के दूरदराज क्षेत्रों से कई कलाकार अपने खर्चे पर वाहन किराया देकर चंबा पहुंचे थे। उन्होंने मिंजर मेले में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, लेकिन तीन माह बाद भी मेहनताना नहीं मिला है। संवाद
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed