फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Lineman climbing pole dies after being hit by 11 KV line

Chamba News: 11 केवी लाइन की चपेट में आने से खंभे पर चढ़े लाइनमैन की मौत

Fri, 17 Nov 2023 09:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 17 Nov 2023 09:51 PM IST
विज्ञापन
Lineman climbing pole dies after being hit by 11 KV line
चंबा के स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत में कार्यवाही करती पुलिस टीम।संवाद
बनीखेत (चंबा)। बिजली लाइन की मरम्मत करने के लिए खंभे पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 56 वर्षीय रमेश कुमार पुत्र ज्ञान चंद गांव भनोता डाकघर चनेड़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

कर्मचारी करंट लगने के बाद खंभे से पक्के नाले में जा गिरा। सहयोगी कर्मचारी उन्हें पीएचसी बनीखेत ले गए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सिविल अस्पताल डलहौजी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। डलहौजी प्रशासन ने मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये की फौरी राहत दी है।
विज्ञापन

रमेश कुमार विद्युत बोर्ड में बीते 25 वर्षो से सेवाएं दे रहे थे। शुक्रवार सुबह ड्यूटी पर बनीखेत पहुंचे। बनीखेत पंचायत के वार्ड नंबर-4 धोबी मोहल्ला में बिजली गुल रहने की शिकायत मिलने पर रमेश अन्य सहयोगी के साथ बिजली की लाइन दुरुस्त करने बनीखेत के पद्दर में वाल्मीकि मंदिर के पास पहुंचे। करीब 10:45 बजे लो टेंशन वायर केबल को मरम्मत करने के लिए खंभे पर चढ़े और लाइन ठीक करने लगे। जेब से प्लास निकालते समय हल्का सा ऊपर उठने पर ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन की 11 केवी लाइन की एक वायर उनके सिर को छू गई। इससे उन्हें जोरदार झटका लगा। वह सिर के बल खंभे से नीचे कंकरीट के पक्के नाले में आ गिरे। बोर्ड कर्मी ने तुरंत अधिकारी को फोन कर इसकी जानकारी दी। लोगों की मदद से लाइनमैन को पीएचसी बनीखेत पहुंचाया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता इंदरजीत ने बताया कि बिजली लाइन की मरम्मत करने खंभे पर चढ़े लाइनमैन 11 केवी लाइन की चपेट में आ गए। जोरदार झटके से वह नाले में जा गिरे, जिससे उनकी मौत हो गई।

एसडीएम अनिल भारद्वाज ने बताया कि मृतक के परिवार को प्रशासन से 25 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है। डीएसपी डलहौजी हेमंत ठाकुर ने बताया कि बिजली बोर्ड कर्मी का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed