{"_id":"9cfb0f450136de90db2f159aa9346d3b","slug":"lights-in-sheetla-bridze-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतला पुल से बस स्टैंड तक सड़क किनारे लगेंगी लाइटें: नीलम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतला पुल से बस स्टैंड तक सड़क किनारे लगेंगी लाइटें: नीलम
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)।
Updated Thu, 18 Feb 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद चंबा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीलम नैय्यर व उपाध्यक्ष मोहित ढल्ल ने वीरवार को शपथ ली। एसडीएम चंबा बचन सिंह ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इस दौरान समारोह शहरवासियों की काफी भीड़ जमा रही।
विज्ञापन
नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने बताया कि शहर में पार्किंग की समस्या को खत्म करने के लिए नप डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से शहर में पार्किंग का निर्माण करेगी। शीतला पुल से लेकर बस स्टैंड तक लाइटें लगाई जाएंगी। इस कड़ी में शीतला पुल में खराब पड़ी लाइटों को बदल दिया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा कैफे रोड पर खराब लाइटों को ठीक करवा दिया है। यहां पर शाम के समय शहर के लोग टहलने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही नप के अधीन आने वाले सभी श्मशानघाटों की मरम्मत करवाई जाएगी। इसके अलावा जिन वार्डों में फब्बारे खराब पड़े हुए हैं, उन्हें जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में घूमने वाले लावारिस पशुओं का नप की पहली बैठक में ही उचित हल निकाला जाएगा। इसके अलावा जिलाधीश से मिलकर शहर में वाईफाई सुविधा उपलब्ध करवाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सूही मेला व चौंडी जातर को बढ़िया तरीके से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह शहर के वरिष्ठ नागरिकों के सुझाव लेकर ही सभी कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह नप कार्यालय में सुबह ग्यारह बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगी।