फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Lift will be installed from New Bus Stand to Chaugan, people's travel will be easy

Chamba News: न्यू बस स्टैंड से चाैगान तक लगेगी लिफ्ट, लोगों का सफर होगा आसान

Mon, 24 Nov 2025 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Lift will be installed from New Bus Stand to Chaugan, people's travel will be easy
चंबा उपायुक्त कार्यालय साभागार में कूड़ा संयंत्र को लेकर बैठक के दौरान मौजूद नगर परिषद के पदा​ध
चंबा। न्यू बस स्टैंड चंबा से लेकर चौगान तक लिफ्ट लगाई जाएगी। इससे लोगों को बस स्टैंड से चाैगान तक आने में आसानी होगी। यह बात उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने नगर परिषद चंबा के पार्षदों और अधिकारियों के साथ बैठक में कही। उन्होंने नगर परिषद को निर्देश दिए कि जल्द लिफ्ट स्थापित करने की योजना पर काम किया जाए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान उन्होंने नगर परिषद को निर्देश दिए कि शहर में कूड़ा प्रबंधन को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित किया जाए। वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने उपायुक्त को अवगत करवाया कि नगर परिषद से जुड़े कई स्वयं सहायता समूहों ने जिले में बेहतर एंबुलेंस सेवा उपलब्ध करवाने की इच्छा व्यक्त की है। इस पर उपायुक्त ने कहा कि इच्छुक स्वयं सहायता समूहों के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा के माध्यम से एंबुलेंस का प्रावधान सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर पर आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ किया जा सके।
विज्ञापन

उपायुक्त ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि गांधी गेट से कसाकड़ा के बीच आवश्यक सेवा वाहनों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के वाहनों के संचालन का उचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शहर के तीनों चौगानों के मरम्मत कार्य के लिए पांच-पांच लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी, जिसके लिए नगर परिषद डीपीआर तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-रिक्शा के लिए भगोत में बनेगा चार्जिंग स्टेशन, रोगियों के लिए शुरू होगी टैक्सी सेवा

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि हर में ई-रिक्शा संचालन को सुचारु और सुविधाजनक बनाने के लिए भगोत क्षेत्र में ई-रिक्शा चार्जिंग प्वाइंट स्थापित किया जाएगा। वहीं, न्यू बस स्टैंड से सपड़ी, चाैंतड़ा और हटनाला होकर जिला अस्पताल तक वरिष्ठ नागरिकों और रोगियों की सुविधा के लिए समर्पित टैक्सी सेवा शुरू करने का अनुरोध प्राप्त हुआ है। जल्द इस योजना पर काम होगा। वर्तमान में इन क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध न होने के कारण वरिष्ठ नागरिकों एवं बीमार व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed