फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Life did not return on track even on the third day in the district

जिले में तीसरे दिन भी पटरी पर नहीं लौटा जनजीवन

Wed, 14 Jul 2021 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Life did not return on track even on the third day in the district
चंबा। बारिश के तीसरे दिन बाद भी जिले में हालात सामान्य नहीं हुए हैं। बुधवार को खड़ामुख-होली मार्ग पर रिटेनिंग वॉल सहित 40 मीटर सड़क बह जाने के साथ ही जिले में 19 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही है। हालांकि, देर शाम तक 17 सड़कों को बहाल कर दिया गया था। इसके अलावा चंबा-डलहौजी में 23 पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त होने से दर्जनों गांवों में पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हो पा रही है। जनजातीय क्षेत्र पांगी में 61 ट्रांसफार्मर बीते 24 घंटों से बंद पड़े होने से सैकड़ों गांवों में अंधेरा छाया हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बुधवार को दोपहर सुबह 11 बजे खड़ामुख-होली मार्ग ज्यूरा माता मंदिर के पास ट्रक फंसने से वाहनों की आवाजाही बंद पड़ गई। दोपहर एक बजे प्रोजेक्ट रोड के नीचे हुए भूस्खलन से रिटेनिंग वॉल सहित 40 मीटर सड़क बह गई। अब मार्ग को रिस्टोर करने के लिए लोनिवि को एक दिन का समय लग सकता है। यानी कि एक दिन तक खड़ामुख-होली मार्ग यातायात के लिए बंद रहेगा। वहीं, भरमौर-कुगति मार्ग पर दोपहर के समय भारी-भरकम चट्टानें गिरने से सड़क बंद होने के साथ ही 10 सेब के पेड़ों सहित एक अखरोट का पेड़ भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस सड़क को बहाल करने के लिए भी एक दिन लग सकता है।
विज्ञापन

वहीं, लोनिवि मंडल तीसा के 9, डलहौजी के 6, भरमौर के 3 और सलूणी का एक मार्ग यातायात के लिए बंद रहा। इसके अलावा जलशक्ति विभाग की 23 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। इनमें चंबा की 17 और डलहौजी की छह पेयजल योजनाएं शामिल हैं। जनजातीय क्षेत्र पांगी में बीते 24 घंटों से 61 ट्रांसफार्मर बंद होने से सैकड़ों गांवों में बिजली की आपूर्ति बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला में सोमवार से चंबा-मनाली, चंबा-लड्डन-कैंथली रूटों पर फंसी बसें बुधवार को निकाल ली गई हैं, जबकि, चंबा-घरमाणी और चंबा-मंगली रूट पर अभी बसें फंसी हुई हैं।
देखते ही देखते रावी में समा गई पोकलेन मशीन
न्याग्रां-बड़ा भंगाल सड़क निर्माण कार्य में लगी पोकलेन मशीन बजोल में बीते सोमवार को बारिश के भूस्खलन की चपेट में आने से रावी में समा गई। देखते ही देखते मशीन रावी के बढ़े जलस्तर में जलमग्न हो गई। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने कहा कि बजोल गांव में भूस्खलन की जद में आने से ठेकेदार की पोकलेन मशीन रावी में बहने से 70 लाख का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि मशीन पर कोई व्यक्ति सवार नहीं था, अन्यथा जानी नुकसान भी हो सकता था।

उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार जिले के लोग नदी-नालों और खड्ढों से दूर रहें। बेवजह घरों से बाहर न निकलें। कहा कि बारिश और मौसम साफ होने पर जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed