{"_id":"6a96b6c089c762d65103f519","slug":"leopard-spotted-in-the-sand-area-at-night-people-in-a-state-of-panic-chamba-news-c-88-1-ssml1004-195125-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बालू क्षेत्र में रात में दिखा तेंदुआ, दहशत में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बालू क्षेत्र में रात में दिखा तेंदुआ, दहशत में लोग
विज्ञापन
सुल्तानपुर/सरोल (चंबा)। बालू क्षेत्र में रात में तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में दहशत फैल गई। रिहायशी इलाके में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीण रात के समय घरों से बाहर निकलने में भी सतर्कता बरत रहे हैं। लोगों को बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता सता रही है।
स्थानीय निवासी लीप कुमार, किशन चंद, अशोक कुमार, राजीव कुमार, प्रमोद कुमार, कन्हैया राम, जगदेव, संजीव कुमार, पुष्प चंद और राजेंद्र ने बताया कि रात के समय क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई दिया।
इसकी सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने बताया कि बालू में रिहायशी क्षेत्र के साथ विभिन्न कार्यालय भी स्थित हैं, जिससे यहां तेंदुए की मौजूदगी चिंता का विषय है।
विज्ञापन
लोगों ने वन्यजीव विभाग के डीएफओ से मामले का संज्ञान लेकर क्षेत्र में टीम भेजने और तेंदुए की तलाश के लिए निगरानी बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़कर आबादी से दूर छोड़ने की अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई होने से संभावित अप्रिय घटना को टाला जा सकता है।