{"_id":"573c9d194f1c1bc843ac6ed0","slug":"led-bulb-without-subsidy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांगी में कंपनी ने बिना सब्सिडी के बेचे एलईडी बल्ब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांगी में कंपनी ने बिना सब्सिडी के बेचे एलईडी बल्ब
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Wed, 18 May 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
एलईडी
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांगी में बिना सब्सिडी के एलईडी बल्ब बेचने वाली कंपनी पर बिजली बोर्ड ने नकेल कस दी है। बिना सब्सिडी के एलईडी बल्ब बेचने की शिकायत आने के बाद बोर्ड ने सभी उपभोक्ताओं के पैसे वापस दिला दिए हैं।
विज्ञापन
पांगी में एलईडी बल्ब बिना सब्सिडी के बेचे जा रहे थे। जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने बिजली बोर्ड से की थी। बोर्ड ने तुरंत हरकत में आते हुए कार्रवाई की और कंपनी का लेखा-जोखा देखकर लोगों से उगाहे गए पैसे वापस दिला दिए। स्थानीय निवासी नरेंद्र, भानी चंद, खेम राज, अमर चंद, इंद्र जीत, राम प्रसाद, टेक सिंह, अशोक कुुमार और किशोर कुमार ने बताया कि चंबा में एलईडी बल्ब सब्सिडी पर वितरित किए गए जबकि पांगी में कंपनी द्वारा अपनी मनमानी करके ईएमआई रेट पर बेचे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं द्वारा बिजली बिल व आधार कार्ड की कॉपी देने के उपरांत भी बल्ब में कोई छूट नहीं दी जा रही है। जिससे उपभोक्ताओं को महंगे दामों पर एलईडी बल्ब लेने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ईएमआई पर बल्ब उपभोक्ता दुकानों पर भी खरीद सकता है। सब्सिडी के लोभ में उपभोक्ता विद्युत बोर्ड के बाहर लगे स्टॉल से एलईडी बल्ब खरीद रहे हैं। लेकिन उपभोक्ताओं को सारे कागजात जमा करवाने के बाद भी सब्सिडी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बिना सब्सिडी के बल्ब बेचने वाली कंपनी प्रबंधन के खिलाफ ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाए। उधर, अधिशासी अभियंता योगेश शर्मा ने बताया कि मामला ध्यान में आते ही कार्रवाई की गई है। जिन लोगों से कंपनी ने पैसे लिए थे उन्हें वापस दिलवा दिए गए हैं।
विज्ञापन