फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Landslide near Dunali, NH stalled for one hour

दुनाली के पास भूस्खलन, एक घंटा ठप रहा एनएच

Sun, 12 Sep 2021 10:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Landslide near Dunali, NH stalled for one hour
चंबा। जिले में बारिश का दौर रविवार को भी पूरा दिन जारी रहा। इसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रविवार को भारी बारिश के कारण दुनाली के समीप पहाड़ दरक गया। इसके चलते भरमौर-पठानकोट हाईवे पर वाहनों की आवाजाही थम गई और यात्रियों को परेशानी हुई। सूचना मिलते ही एनएच प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची और सड़क को बहाल किया गया। उसके बाद ही यात्री अपने गंतव्यों की ओर रवाना हो सके।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर उपमंडल डलहौजी के सोहार मुहाल में भारी बारिश के कारण एक गोशाला ध्वस्त हो गई, जिससे एक बकरी की मौत हो गई। संबंधित पटवारी ने मौका कर लिया है। साथ ही आगामी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। वहीं, तीसा में एक कच्चे मकान को आंशिक रूप से बारिश के कारण नुकसान पहुंचा है। गौरतलब है कि पिछले दो दिन में जिले में बारिश हो रही है। इसके चलते लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

बारिश के कारण जिले में मौसम कूल-कूल हो गया है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। एनएच प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार का कहना है कि एक घंटा हाईवे दुनाली के समीप भूस्खलन के कारण बंद हुआ था, जिसे बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed