{"_id":"67f4084b1ce6336ca409cb9c","slug":"landslide-in-sanda-vehicles-stuck-for-24-hours-chamba-news-c-88-1-ssml1004-147881-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सैंडा में भूस्खलन, 24 घंटे फंसे रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सैंडा में भूस्खलन, 24 घंटे फंसे रहे वाहन
विज्ञापन
ढकोग-बन्नी सडक बहाल होने के बाद उपरांत।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। ढकोग-बन्नी माता सड़क 24 घंटे के बाद यातायात के लिए बहाल हो पाई। मार्ग पर रविवार को अचानक हुए भूस्खलन सात भेड़ें बन्नी नाले में जा गिरीं। साथ ही आधा दर्जन के करीब पर्यटकों की गाड़ियां और बाइक भी फंस गए। सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सोमवार दोपहर बाद 3:00 बजे मार्ग बहाल करते हुए पर्यटकों की गाड़ियों और बाइकों को निकलवाया। साथ ही देर शाम 6:00 बजे मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बहाल करवा दिया गया। बताया जा रहा है कि इस स्थान पर पहाड़ी पर तीन मीटर पीछे दरार आ चुकी है जो आगामी समय में भी वाहन चालकों के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकती है।
ढकोग-बन्नी माता सड़क पर सैंडा में रविवार 3:00 बजे पहाड़ी से टनों के हिसाब से गिरे मलबे और चट्टानों की चपेट में आने से कैलाश चंद पुत्र चमारू गांव सैंडा तहसील भरमौर की चार भेड़ें जबकि केवल राम पुत्र सोरया गांव सैंडा तहसील भरमौर की तीन भेड़ें बन्नी नाले में गिर गईं। वहीं मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़ गया।
लोक निर्माण विभाग की मशीनरी और लेबर ने बंद मार्ग को कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार दोपहर बाद 3:00 बजे मार्ग बंद होने से फंसे पर्यटकों के वाहनों और बाइकों को निकलवाकर लोगों को राहत दी। जबकि सायंकालीन 6:00 बजे मार्ग वाहनों के लिए पूरी तरह से बहाल करवा दिया गया।
विज्ञापन
ढकोग-बन्नी माता सड़क पर सैंडा दो वर्ष पूर्व अचानक पहाड़ी से हुए भारी भूस्खलन की जद में आने से दो लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में अब यहां भूस्खलन से तीन मीटर पीछे पहाड़ी में आई दरारें बड़े हादसे को न्योता दे रही हैं। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता विजय गुलेरिया ने इसकी पुष्टि की है।